One Line

Railway, UP Police, MP Police, Bank, UPSC और Govt. Jobs एग्जाम की तैयारी के लिए Current Affairs -

  1. हर वर्ष 10 जनवरी को दुनियाभर में ‘विश्व हिंदी दिवस’ (World Hindi Day 2025) मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस 2025 की थीम “हिंदी एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज” (A Global Voice of Unity and Cultural Pride) है। इस दिन का उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करना व उसकी सांस्कृतिक महत्वता को उजागर करना तथा हिंदी को अन्तर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। 
  2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार 10 जनवरी को भुबनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेंगी। इस अवसर पर वे लगभग 75 देशों से बड़ी संख्या में आए प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मु विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रवासी भारतीय सम्मान भी प्रदान करेंगी। 
  3. थर्ड आई एशियन फिल्म महोत्सव (Third Eye Asian Film Festival 2025) शुक्रवार 10 जनवरी से मुंबई में शुरू हो रहा है। महोत्सव के उद्घाटन में चीन की फिल्म ‘द ब्लैक डॉग’ (The Black Dog) का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर को ‘एशियाई सिनेमा संस्कृति पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।
  4. कोलकाता की एक विशेष अदालत आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के मामले में 18 जनवरी को फैसला सुनाएगी। पिछले साल 11 नवंबर को मुकदमा शुरू होने के 68 दिन बाद फैसला सुनाया जाएगा।
  5. हाल ही में मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने प्रोजेक्ट पी-75 की छठी स्कॉर्पीन पनडुब्बी वाघशीर (Vaghsheer) नौसेना को सौंपी है। 
  6. हेनेले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index 2025) में भारत का पासपोर्ट 85वें स्थान पर पहुँच गया है। भारतीय पासपोर्ट धारक अब 57 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। वहीं सिंगापुर का पासपोर्ट लगातार दूसरे वर्ष पहले पायदान पर काबिज है।
  7. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 जनवरी को ‘एयरो इंडिया-2025’ से पहले नई दिल्ली में राजदूतों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 150 से अधिक मित्र देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों को आमंत्रित किया गया है। 
  8. संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख आर्थिक रिपोर्ट में वर्ष 2024 में 6.9 प्रतिशत के अनुमानित वृद्धि दर के बाद 2025 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है। 
  9. महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शुक्रवार 10 जनवरी को राजस्थान के उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर का उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ देशभर में महिलाओं तथा बच्चों के समग्र विकास और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
  10. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिखकर 8 जनवरी को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 10 भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। 
  11. हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का नाम किसके सम्मान में बदला है- डॉ. मनमोहन सिंह
  12. विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का आयोजन कहां किया जा रहा है- नई दिल्ली
  13. उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने किस शहर में ऑल इंडिया रेडियो के विशेष 'कुंभवाणी' चैनल का उद्घाटन किया- प्रयागराज
  14. भारत के पहले केबल-स्टे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन कहां किया गया- जम्मू और कश्मीर
  15. 11 जनवरी को नई दिल्ली में “ड्रग तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा” पर क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की- अमित शाह 
  16. पीएम मोदी ने भारत के पहले ग्रीन हाइड्रोजन हब की आधारशिला कहां रखी- विशाखापत्तनम 

  17. राष्ट्रीय अस्मिता खेलो इंडिया महिला योगासन लीग 2024-25 का आयोजन कहां किया गया- नई दिल्ली 

  18. हाल ही में पी. जयचंद्रन का निधन हो गया है, किस क्षेत्र के प्रसिद्ध शख्सियत थे- गायन

अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

  1. कनाडा में, भारतीय मूल के सांसद ‘चंद्र आर्य’ (Chandra Arya) ने जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। वे ओटावा से लिबरल पार्टी के सांसद है। 

खेल करंट अफेयर्स

  1. भारत और आयरलैंड के बीच एक दिवसीय महिला क्रिकेट में तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच शुक्रवार 10 जनवरी को गुजरात के राजकोट में खेला जाएगा। यह मैच सुबह 11 बजे से शुरू होगा। 
  2. फुटबॉल में, भारतीय महिला लीग, IWL INDIA 2024-25 सीज़न का आठवां संस्करण शुक्रवार 10 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें ईस्ट बंगाल का मुकाबला कोलकाता में किकस्टार्ट एफसी कर्नाटक से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। 
  3. दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान होंगे।
  4. मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार 10 जनवरी को भारत के चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी का मुकाबला मलेशिया के ओंग येव सिन और टियो ई यी से होगा। 
  5. इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में, 10 जनवरी को नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड और पंजाब फुटबॉल क्लबों के बीच मुकाबला होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
  6. 8वीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में 09 जनवरी को उत्तर प्रदेश के बरेली में मौजूदा चैंपियन शिव थापा ने इनायत खान को पांच-शून्य से हराकर शानदार शुरुआत की है। बता दें कि ‘भारतीय मुक्केबाजी संघ’ (Boxing Federation of India) और उत्तर प्रदेश मुक्केबाजी संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के 300 से ज्यादा मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं। 

In News 

  1. महाकुंभ के लिए आकाशवाणी के विशेष चैनल ‘कुंभवाणी’ का शुक्रवार 10 जनवरी को प्रयागराज में शुभारंभ किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चैनल और ‘कुंभ मंगल धुन’ का शुभारंभ करेंगे।
  2. विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग- 2025 (Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2025) शुक्रवार 10 जनवरी से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में भाग लेने के लिए कुल तीन हजार गतिशील और प्रेरित युवाओं का चयन किया गया है।
  3. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार 11 जनवरी को कर्नाटक के बेंगलुरु का दौरा करेंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ बेंगलुरु में राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
  4. संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू शुक्रवार 10 जनवरी को नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालयों को 34वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2023-24 के पुरस्कार प्रदान करेंगे। 
  5. दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) की अधिसूचना 10 जनवरी को जारी होगी। बता दें कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं 17 जनवरी तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। जबकि 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
  6. प्रसिद्ध पार्श्‍व गायक ‘पी. जयचन्‍द्रन’ (P Jayachandran) का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्‍होंने अपने छह दशक से अधिक लंबे करियर में 16 हजार से अधिक गाने गाये है।  
  7. आगामी गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण राष्ट्रपति भवन (सर्किट-1) में 21 से 29 जनवरी तक आम लोगों के लिए प्रवेश बंद रहेगा।
  8. परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) के आठवें संस्करण के लिए देश-विदेश से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से 2 करोड़ 70 लाख से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। इस कार्यक्रम के लिए माई जीओवी डॉट इन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण 14 दिसंबर को शुरू हुआ था और 14 जनवरी तक इसके लिए आवेदन किया जा सकेगा।
  9. त्रिपुरा में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार 10 जनवरी से शुरू होगा। 
  10. तेलंगाना पुलिस (Telangana State Police) ने अपनी सेवाओं में सुधार लाने के लिए नागरिक प्रतिक्रिया प्रणाली की शुरूआत की है। इस पहल का उद्देश्‍य क्यूआर कोड-आधारित सर्वेक्षणों और आउटबाउंड कॉल के जारिए पुलिस सेवाओं के प्रति जनता की राय और सुझाव एकत्र करना है।  

Share