19 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1927 में आज ही के दिन उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुई थी। 1961 में 19 दिसंबर को ही ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा के बॉर्डर में प्रवेश किया था।
19 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2012 - पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं। हालांकि, 2017 में उन्हें भ्रष्टाचार के चलते पद से हटा दिया गया। अगस्त 2018 में उन्हें 25 साल की सजा सुनाई गई थी।
- 2008- केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की।
- 2007 - टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ़ द ईयर के ख़िताब से नवाजा।
- 2006 - शैलजा आचार्य को नेपाल ने अपना भारत में नया राजदूत नियुक्त किया।
- 2005 - अफ़ग़ानिस्तान में तीन दशक बाद लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित।
- 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।
- लीबिया की रसायनिक हथियारों को ख़त्म करने की घोषणा की।
- 2000 - आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता।
- 1999 - 443 वर्षों तक पुर्तग़ाली उपनिवेश में रहने के बाद मकाऊ का चीन को हस्तांतरण।
- 1998 - अमर्त्य सेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा, डेनवर (अमेरिका) में आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित।
- 1998 - अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने उस वक्त के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर महाभियोग लगाया। हालांकि, उच्च सदन सीनेट से उन्हें बरी कर दिया गया।
- 1997 - इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक टाइटैनिक रिलीज हुई। फिल्म में लियोनार्डो डि कैप्रियो और केट विंसलेट मुख्य भूमिका में थे।
- 1984 - चीन एवं ब्रिटेन के मध्य 1997 तक हांगकांग चीन के वापस करने संबंघी समझौते पर हस्ताक्षर।
- भोपाल गैस शताव्दी में 2500 लोगों की मौत।
- 1983 में 19 दिसंबर के दिन ही ब्राजील के शहर रियो दी जेनेरियो से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हो गई थी।
- 1974 - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग का जन्म हुआ।
- 1961 - गोवा को पुर्तग़ाल की गुलामी से आजादी मिली। ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा, दमन और दीव को पुर्तग़ाल से मुक्त कराया।
- गोवा को पुर्तग़ाल की गुलामी से आजादी मिली। ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा के बॉर्ड में प्रवेश किया।
- 1958 - सुकुमार सेन - भारतीय गणराज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त / मुख्य चुनाव आयुक्त रहे।
- 1945 - मुंबई में संस्थान को पेडर मार्ग पर स्थित केनिलवर्थ बंगले पर स्थानांतरित किया गया था। इसका उद्घाटन मुंबई के तत्कालीन राज्यपाल सर जॉन कोल्विले ने किया।
- 1941 - जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली और जर्मन सेना का कमांडर इन चीफ बना।
- 1934 - भारत की पहली और अब तक की इकलौती महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील का जन्म हुआ।
- 1927 - उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुयी।
- महान् स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला ख़ां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फाँसी दे दी।
- 1919 - अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुयी।
- 1842 - अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।
- 1154 - किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।
19 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1980 - जमुना टुडू - पद्म श्री से सम्मानित वृक्षों की रक्षा हेतु समर्पित महिला हैं।
- 1980 में आज ही के दिन अमरीकन अभिनेता जेक गाइलनहाल का जन्म हुआ था।
- 1974 - रिकी पोंटिंग - ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एवं कप्तान।
- 1974 में 19 दिसंबर के दिन ही अमरीकन फुटबॉल के खिलाड़ी जेक प्लमर का जन्म हुआ था।
- 1969 - नयन मोंगिया - पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं।
- 1951 - रतन लाल कटारिया - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
- 1937 - जी. बी. पटनायक - भारत के भूतपूर्व 32वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।
- 1934 - प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति।
- 1919 - ओम प्रकाश - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता थे।
- 1915 - मैरेम्बम कोइरंग सिंह - भारतीय राज्य मणिपुर के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
- 1899 - मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग सीनियर।
- 1884 - राम नारायण सिंह - प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी और हजारीबाग के राजनेता थे।
- 1873 - उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी - भारत के एक वैज्ञानिक एवं अपने समय के अग्रगण्य चिकित्सक थे।
19 दिसंबर को हुए निधन
- 2016 - अनुपम मिश्र - लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् थे।
- 2002 - बाबूभाई पटेल - जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक थे, जो गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 1927 - राम प्रसाद बिस्मिल, महान् स्वतन्त्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाविद् व साहित्यकार भी थे
- 1927 - अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
- 1927 - ठाकुर रोशन सिंह - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक।
- 1988 - उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार
- 1860 - लार्ड डलहौजी - 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे।
19 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- गोवा मुक्ति दिवस
Current Affairs
Jobs
State Council for Vocational Training, Uttar Pradesh (SCVT-UP), ITI Admission 2025
Last Date : 22 June, 2025
SSC Combined Graduate Level (CGL) Recruitment 2025 (14582 Vacancies)
Last Date : 04 July, 2025
Bihar Public Service Commission (BPSC) 71th Combined Competitive Examination (CCE) Recruitment 2025 (1298 Vacancies)
Last Date : 30 July, 2025
WCDC Bihar Various Post Recruitment 2025 (77 Vacancies)
Last Date : 18 July, 2025
UPSC National Defence Academy (NDA) Il Online Form 2025 (406 Vacancies)
Last Date : 20 June, 2025