ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 15 अगस्त वर्ष का 227 वाँ (लीप वर्ष में यह 228 वाँ) दिन है। साल में अभी और 138 दिन शेष हैं।
15 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1947 में 15 अगस्त के दिन ही पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। अंग्रेजों से स्वतंत्रता मिलने के बाद 1947 से आज ही के दिन को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
2008 में आज ही के दिन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था। 2004 में 15 अगस्त के दिन ही वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे।
15 अगस्त का इतिहास (15 August Ka Itihas) इस प्रकार हैः
- 2008 में आज ही के दिन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था।
- 2007 - दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।
- 2004 में 15 अगस्त के दिन ही वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे।
- 2002 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केंद्र को बंद कर दिया था।
- 2000 - उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक आपस में मिले।
- 1998 - उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।
- 1994 - सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।
- 1990 में आज ही के दिन जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया था।
- 1989 - क्लार्क ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
- 1982 में 15 अगस्त के दिन ही राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया था।
- 1979 में आज ही के दिन फ़रीदाबाद हरियाणा का 12 वां जिला बना था।
- 1975 - बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति, मुजीबुर्रहमान की हत्या तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन।
- 1972 - पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात् पिन कोड लागू किया गया।
- 1971 में 15 अगस्त के दिन ही बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ था।
- 1950 - भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।
- 1947 -
- भारत को अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
- 15 अगस्त के दिन ही पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
- अंग्रेजों से स्वतंत्रता मिलने के बाद 1947 से आज ही के दिन को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
- रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र स्थापित किया गया।
- युगवाणी (पत्रिका) - देहरादून (उत्तराखण्ड) से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका। यह आरंभ एक पाक्षिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशित हुआ था जो कालान्तर में पहाड़ का प्रमुख साप्ताहिक समाचार पत्र बना।
- 1907 - इंडियन बैंक - स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त को इसकी स्थापना हुई।
- 1854 - ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलायी।
- 1772 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिलों में अलग दीवानी और फौजदारी अदालतों के गठन का निर्णय लिया। हालांकि इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन 1885 में किया गया।
15 अगस्त को जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1992 - गुरुराजा पुजारी - जिन्हें पी. गुरुराजा के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं।
- 1975 -
- आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर विजय भारद्वाज का जन्म हुआ था।
- 1975 - के.एम. बीनामोल - भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीट हैं।
- 1959 में 15 अगस्त के दिन ही उत्तराखंड के पांचवें मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल-निशंक का जन्म हुआ था।
- 1956 - बेबी रानी मौर्य - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं।
- 1949 - मुशीरुल हसन - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुलपति थे।
- 1947 - राखी गुलज़ार- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
- 1942 - गोपाल चतुर्वेदी - भारत के महत्त्वपूर्ण व्यंग्य-हस्ताक्षर हैं।
- 1938 में आज ही के दिन चाचा चौधरी कार्टून चरित्र बनाने वाले प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा का जन्म हुआ था।
- 1933 में 15 अगस्त के दिन ही भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का जन्म हुआ था।
- 1924 -
- आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि रामदरश मिश्र का जन्म हुआ था।
- 15 अगस्त के दिन ही हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार इन्दीवर का जन्म हुआ था।
- 1922 - कुशाभाऊ ठाकरे - 1998 से 2000 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
- 1918 में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और संपादक हंस कुमार तिवारी का जन्म हुआ था।
- 1912 में 15 अगस्त के दिन ही भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अमीर खां का जन्म हुआ था।
- 1891 - बिजन कुमार मुखरीजा - भारत के भूतपूर्व चौथे मुख्य न्यायाधीश रहे थे।
- 1872 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी और महान दार्शनिक बहुमुखी प्रतिभा के धनी अरविंद घोष का जन्म हुआ था।
- 1769 में 15 अगस्त के दिन ही फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता नेपोलियन बोनापार्ट का जन्म हुआ।
15 अगस्त को हुए निधन
- 2023 - बिन्देश्वर पाठक - भारतीय समाजशास्त्री और सामाजिक उद्यमी और 'सुलभ इंटरनेशनल' के संस्थापक थे।
- 2018 - अजित वाडेकर - भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे।
- 2004 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ (पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात) अमरसिंह चौधरी का निधन हुआ था।
- 1994 - कैलास सांखला - प्रसिद्ध भारतीय प्रकृतिवादी और संरक्षणवादी थे।
- 1949 - कोंडा वेंकटप्पय्या - आंध्र प्रदेश के समाज सुधारक और अधिवक्ता थे।
- 1947 में 15 अगस्त के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी सरदार अजीत सिंह का निधन हुआ था।
- 1942 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी महादेव देसाई का निधन हुआ था।
- 1886 - रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी - भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु।
15 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- 1947 - स्वतंत्रता दिवस
- बांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवस
- द्वितीय विश्व युद्ध: कोरियाई मुक्ति दिवस।
Current Affairs
Jobs
CSBC Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025 (4361 Vacancies)
Last Date : 20 August, 2025
Indian Bank Apprentices Recruitment 2025 (1500 Vacancies)
Last Date : 07 August, 2025
MPESB Primary School Teacher Selection Test PSTST 2025 (10150 Vacancies)
Last Date : 01 August, 2025
MHA IB Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) Grade II and Executive Recruitment 2025 (3717 Vacancies)
Last Date : 10 August, 2025
South Western Railway (SWR) Apprentices Recruitment 2025 (904 Vacancies)
Last Date : 13 August, 2025