6 साल से बाहर था पति, अकेली रहती थी डॉक्टर पत्नी, मरीज का नाम पढ़ लग गई गले!
![]()
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही है. एक पति-पत्नी के मिलन का यह पल इतना दिल छू लेने वाला है कि लोग बार-बार देख रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं. पति और पत्नी अपने-अपने काम की वजह से छह साल तक दूर थे. जब दोनों का मिलन हुआ, तो उसने कई आंखें नम कर दी.
कहानी कुछ ऐसी है – पति पिछले छह साल से विदेश में रह रहा था. उसकी पत्नी डॉक्टर है और क्लिनिक या अस्पताल में मरीजों का इलाज करती है. इतने लंबे समय बाद जब पति वापस आया तो उसने सीधे घर जाने की बजाय एक अनोखा सरप्राइज प्लान किया. वह मरीज बनकर अपनी ही पत्नी के क्लिनिक पहुंच गया. चेहरे पर मास्क लगाए बैठा रहा. जब पत्नी ने उसका नाम पढ़ा तो सामने अपने पति को देखकर वह कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गई. पत्नी को दौड़कर अपने पति के गले लगते देखा गया.
भावुक कर गया मिलन
अपने पति को छह साल बाद अपने सामने देख पत्नी खुद को रोक नहीं पाई. उसने दौड़कर अपने पति को गले लगा लिया. दोनों के आंखों से आंसू छलक पड़े और वह अपने पति के गले लग गई. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे देखकर लिख रहे हैं कि सच्चा प्यार ऐसा ही होता है. छह साल की दूरी एक पल में खत्म हो गई. अस्पताल या क्लिनिक के उस कमरे में मौजूद लोग भी भावुक हो गए. कई यूजर्स ने कमेंट किया कि ऐसी पत्नी और ऐसा पति आजकल कम ही मिलते हैं. कुछ ने लिखा कि इतने लंबे समय तक इंतजार करना और फिर इतने खूबसूरत तरीके से मिलना फिल्मी सीन से कम नहीं है.
वायरल हो गया वीडियो
वीडियो की शुरुआत में जब महिला ने अपना वीडियो रिकॉर्ड होते देखा, तो थोड़ी सजग हो गई लेकिन उसके बाद उसने मरीज की फ़ाइल चेक की. उसने अपने पति का नाम पढ़ा और ख़ुशी से उछल गई. यह पल कैमरे में कैद हो गया और जल्द ही सोशल मीडिया पर फैल गया. इस वीडियो ने लाखों लोगों के दिल जीत लिए हैं. कई लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. कुछ कमेंट्स में लिख रहे हैं कि “सच्ची मोहब्बत इसी को कहते हैं”. कुछ ने कहा कि आजकल के रिश्तों में इतना धैर्य और प्यार कम ही दिखता है. कई महिलाओं ने लिखा कि ऐसी पत्नी को सलाम है जो इतने साल इंतजार कर सकती है. पुरुषों ने पति की तारीफ की कि उसने इतना क्रिएटिव सरप्राइज दिया. कुछ ने मजाक में पूछा कि छह साल कहां था, क्या अवेंजर्स के साथ था, लेकिन ज्यादातर कमेंट्स प्यार और सराहना भरे हैं.