गेट नहीं खोला तो सीढ़ी लगाकर घर में घुसी ED की टीम, धनबाद में कोयला कारोबारियों के 25 ठिकानों पर रेड
![]()
धनबाद: झारखंड के कोयलांचल धनबाद में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक साथ कई कोयला कारोबारियों के यहां छापेमार कार्रवाई की। कोयला कारोबारियों के खिलाफ ईडी ने ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप मच गया। ईडी की अलग-अलग टीमों ने तय समय पर जाकर करीब 10 से ज्यादा कोयला कारोबारी के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। एक कोयला कारोबारी ने गेट नहीं खोला तो ईडी की टीम सीढ़ी लगाकर घर के अंदर दाखिल हुई।
![]()
कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें!
कोयला कारोबारियों के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी ने कथित अवैध कोयला कारोबार, परिवहन, भंडारण और उससे अर्जित संपत्तियों की जांच के तहत कोयला कारोबारियों एवं आउटसोर्सिंग से जुड़े लोगों के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।
सुबह 7 बजे ही केंद्रीय सुरक्षा बलों को लेकर पहुंच गई ईडी की टीम
सुबह करीब 7 बजे ईडी के अधिकारी केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ चिन्हित आवासों और कार्यालयों पर पहुंचे। टीम के पहुंचते ही सुरक्षा बलों ने संबंधित परिसरों को अपने कब्जे में लेकर प्रवेश और निकास पर निगरानी बढ़ा दी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।
ईडी की कार्रवाई की जद में आए धनबाद के ये 10 बड़े कोयला कारोबार
ईडी की कार्रवाई की जद में बड़े कोयला कारोबारी एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव सहित उनके सहयोगियों के ठिकाने शामिल हैं। इसके अलावा शेखर यादव और आलोक समेत कई अन्य व्यावसायिक सहयोगियों के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है।
2025 की छापेमारी में ईडी को मिली था 2 करोड़ से ज्यादा कैश
ईडी की टीम की छापेमारी पर सबकी नजर लगी है। पिछले साल नवंबर में जब ईडी ने इसी तरह एक साथ कोयला कारोबारियों के यहां छापेमारे थे, तब ईडी की टीम को एलबी सिंह और उनके साथियों के धनबाद और दुमका ठिकानों से करीब डेढ़ सौ से ज्यादा जमीन के कागज और 2 करोड़ से ज्यादा कैश मिला था।
क्या आपका नाम आपकी तरक्की रोक रहा है? - अपना सही नाम जानें
नवभारत टाइम्स के साथ लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहें। सिटी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़ और स्पोर्ट्स न्यूज़ की सभी ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरें पाएं। एंटरटेनमेंट न्यूज़, टीवी न्यूज़ और लाइफस्टाइल टिप्स के लिए भी नवभारत टाइम्स विजिट करें।