Viral video: आर्टिस्ट ने ब्लैकबोर्ड पर अंग्रेजी में लिखा Jagannath, फिर अपनी कला से बना दी ऐसी आकृति लोग हो गए इम्प्रेस
Viral Video: 16 जुलाई से ओडिशा के पुरी में जनन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) शुरू हो रही है। हर साल की तरह इस साल भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से हजारों भक्त पहुंच चुके हैं। आलम ये है कि हर जगह जगन्नाथ यात्रा की चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी जगन्नाथ यात्रा को लेकर काफी बज है। जहां एक तरफ लोग एक-दूसरे को जगन्नाथ यात्रा की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग जगन्नाथ जी की कई मजेदार फोटो भी शेयर कर रहे हैं। ऐसे में एक आर्टिस्ट ने अपनी कला से ऐसी आकृति बनाई, जिसे देखकर लोग काफी इम्प्रेस हो गए। इतना ही नहीं आर्टिस्ट की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - Viral Video: सड़क किनारे इयररिंग बेच रहा था बच्चा, लेकिन मासूम की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर पूरा सोशल मीडिया हिल गयाये भी पढ़ें - चिप्स पैकेट लेकर खड़ा था बच्चा, फिर कौए ने मचाया ऐसा धमाल, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी
Related News | सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वैसे तो कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो भावुक करते हैं और दिल को छू लेते हैं। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा और अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं आर्टिस्ट पहले अंग्रेजी में Jagannath लिखता है। उसके बाद इन शब्दों की मदद से चॉक लेकर शख्स मजेदार तस्वीर बना देता है। यह तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि जगन्नाथ जी की है। वीडियो में आप भी देखें किस तरह शब्दों के जरिए तस्वीर बनाई गई है....
आकृति देख इम्प्रेस हुए लोग
इस वीडियो और कला ने लोगों को काफी भावुक कर दिया है। आलम ये है कि लोग इस कला की काफी सराहना भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को खुद artist_suman_siddu नाम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। तो आपको यह अंदाज कैसा लगा जरूर बताएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें हिंदी में पढ़ें और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ जैसे कि बिज़नेस, एंटरटेनमेंट, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, एजुकेशन और वायरल Times Now Navbharat पर।