वेलकम टू द जंगल ट्रेलर लॉन्च पर जर्नलिस्ट से क्यों नाराज हुए अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार स्टारर वेलकम टु दी जंगल का ट्रेलर आ गया है। इसमें फिजिकल कॉमेडी के साथ भरपूर मेटा ह्यूमर भी है। एक सीन में तो अक्षय के हाल ही बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस पर जोक किया गया। उन्हें फ्लाप हीरो बताया गया, मगर फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया। तो अक्षय थोड़े नाराज हो गए। उन्होंने साफ किया कि ये डायलॉग उन पर नहीं बल्कि फिल्मों निभाए गए। उनके कैरेक्टर पर जोक है। वेलकम टु दी जंगल में अक्षय का किरदार एक जमाने में बड़ा सुपरस्टार था लेकिन फिर लगातार उसकी फिल्मों फ्लाप होने लगी। मजबूरन वो भोजपुरी इंडस्ट्री में जाकर। आइटम बॉय बन गया। इस कैरेक्टर के लिए अक्षय ने कुछ दिन पहले अक्षरा सिंह के साथ घिस घिस घिस गाना भी रिलीज़ किया था। खैर, कहानी में एक मौका ऐसा आता है जो परेश रावल का किरदार 12000 करोड़ फ़िल्म बनाता है। लीड रोल के लिए उनकी पहली पसंद अक्षय कुमार ही है। मगर प्रोड्यूसर्स के सामने उनका इंट्रो देते हुए परेश कहते हैं, पहले टॉप का हीरो था, अब फ्लाप का हीरो है। लोगों ने दावा किया है कि ये डायलॉग अक्षय पर तंज है। खैर, 11 जून को वेलकम टु दी जंगल का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया। इस दौरान एक रिपोर्टर ने इस डायलॉग का रिफरेन्स देते हुए अक्षय से सवाल कर दिया। उन्होंने कहा कि फ़िल्म का ट्रेलर तो अच्छा था लेकिन एक बात उन्हें बहुत बुरी लगी। वो ये कि इसके एक डायलॉग में अक्षय को फ्लॉप ऐक्टर कहा गया। जर्नलिस्ट ने उनसे पूछा कि फ़िल्म में इस तरह के डायलॉग क्यों रखे गए? इतना सुन अक्षय ने कहा। जनाब, फ़िल्म के अंदर हम किरदार निभाते है। हमें ये नहीं कहा जाता है कि आप पर तंज है। मुझे भरोसा है कि आप एक समझदार इंसान है। इसलिए जब हम एक फ़िल्म देखते है तो उसे उसके किरदार के हिसाब से देखते है। इस बात का धन्यवाद कि आपको बुरा लगा लेकिन इसको इतना सीरियसली ना लें। वेलकम टु दी जंगल में ओरिजिनल फ़िल्म वेलकम के ऊंचा लंबा कद गाने को रिक्रीट किया गया है। पुराने वर्जन में अक्षय के साथ कट्रीना कैफ भी थी। वहीं नए वर्जन में दिशा पाटमी उनके साथ नजर आईं। हालांकि, इस वर्शन के अंत में अक्षय कट्रीना का जिक्र करते हुए मिस यू कट्रीना जरूर कहते हैं, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उनसे इस बारे में भी सवाल किया गया। एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या कैट्रीना का जिक्र करना स्क्रिप्ट में था? ये उसे इम्प्रवाइज़ किया गया था। इस पर अक्षय ने कहा कि वो बात ना नीरज वोरा ने लिखी थी। ना फराहज़ शाम जी और ना ही अहमद खान ने। वो पूरी तरह उनका अपना ऐडिया था जिसे मेकर्स ने गाने में शामिल कर लिया। ये तमाम जानकारी मेरे साथ ही शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएगा। मैं हूँ कनिष्का देखते रहिये, लल्लनटॉप एंड माँ शुक्रिया।