'घटिया महिला है वो', पराग्वे की नेता पर क्यों भड़के किलियन एम्बाप्पे, फ्रांस के राष्ट्रपति गुस्से से लाल
![]()
नई दिल्ली: फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे ने पैराग्वे की सीनेटर सेलेस्टे अमारिला की नस्लीय टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें 'बेहद घटिया महिला' बताया है। इस विवाद के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी एम्बाप्पे के समर्थन में सामने आए और नस्लवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही। 5 जुलाई को फ्रांस ने पैराग्वे को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में मात दी थी। इसके बाद महिला की ओर से विवादित टिप्पणी की गई।
कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें!
महिला ने की विवादित टिप्पणी
पैराग्वे की सीनेटर सेलेस्टे अमारिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एम्बाप्पे को लेकर नस्लीय टिप्पणी की। उन्होंने एम्बाप्पे को 'कैमरून मूल का व्यक्ति, जो खुद को फ्रांसीसी साबित करने की कोशिश कर रहा है' बताया। इतना ही नहीं,उन्होंने एम्बाप्पे को 'जंगली' कहा और यह तक लिख दिया कि उन्हें लिखना भी नहीं आता। सीनेटर ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि पराग्वे के खिलाड़ियों को एम्बाप्पे को थप्पड़ मार देना चाहिए था।
किलीयन एम्बाप्पे ने दिया जवाब
सेलेस्टे अमारिला को जवाब देने के लिए किलीयन एम्बाप्पे ने भी एक्स का सहारा लिया। महिला की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'सेलेस्टे अमारिला, आप एक बेहद घटिया महिला हैं और अपने पद के बिल्कुल योग्य नहीं हैं। आप पराग्वे का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं। यह वह देश है, जिसने पूरे टूर्नामेंट में जुनून, मेहनत और सम्मान के साथ खेला।'
इसके आगे एम्बाप्पे ने महिला को अयोग्य करार देते हुए कहा कि उनकी वजह से देश की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। एम्बाप्पे ने लिखा, 'आपकी गैर-जिम्मेदाराना हरकत और खुलेआम किए गए नस्लवादी बयानों की वजह से दुनिया अब पैराग्वे के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और विश्व कप में उनके ऐतिहासिक सफर को नहीं, बल्कि एक ऐसी अयोग्य महिला को याद कर रही है। जिसने अपने देश की छवि को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है'।
फ्रांस के राष्ट्रपति एम्बाप्पे के समर्थन में उतरे
इस पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति भी किलीयन एम्बाप्पे के समर्थन में आ गए। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'किलियन एम्बाप्पे का एक और गोल। इस बार नस्लवाद के खिलाफ। उन्हें मेरा पूरा समर्थन है। जब नफरत भरे शब्द सामने आते हैं, तो हमारे मूल्य जवाब देते हैं। गरिमा,सम्मान और भाईचारा'।
खेल के मैदान से शुरू हुई ये लड़ाई राजनीतिक गलियारों में पहुंच चुकी है। इसके बाद ये मामला और भी ज्यादा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। बहरहाल, इन सब के बीच फ्रांस की टीम फीफा वर्ल्ड के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। जहां उनका सामना 10 जुलाई को मोरक्को से होने वाला है।
क्या आपका नाम आपकी तरक्की रोक रहा है? - अपना सही नाम जानें
नवभारत टाइम्स के साथ लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहें। सिटी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़ और स्पोर्ट्स न्यूज़ की सभी ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरें पाएं। एंटरटेनमेंट न्यूज़, टीवी न्यूज़ और लाइफस्टाइल टिप्स के लिए भी नवभारत टाइम्स विजिट करें।