रोहित का बल्ला फेल, कोहली भी नहीं चले, 10 साल में टीम इंडिया ने सिर्फ दूसरी बार किया ऐसा कारनामा

बर्मिंघम: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में करारी हार के बाद भारतीय टीम ने वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। एजबेस्टन में दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला गया। इस मैच को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 80 रनों पर 5 विकेट खोने के बाद 258 रन बना दिए। भारतीय टीम ने 46वें ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें!

भारत के लिए इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली फेल रहे। रोहित ने 11 रनों की पारी खेलने तो विराट ने सिर्फ 5 ही रन बनाए। 7 गेंदों के भीतर टीम इंडिया ने दोनों के विकेट खो दिए थे। 2016 के बाद यह सिर्फ दूसरा मौका है जब भारत ने 250 से अधिक रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया लेकिन रोहित और विराट के बल्ले से फिफ्टी नहीं निकली।

2022 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

इससे पहले ऐसा इंग्लैंड के खिलाफ ही देखने को मिला था। जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर उस मुकाबले में भारत ने 260 रन का लक्ष्य हासिल किया था। दिलचस्प बात यह रही कि उस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने सिर्फ 17-17 रन बनाए थे। इसके बावजूद भारतीय टीम ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया था।

टीम इंडिया की तरफ से तीन फिफ्टी

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवरों में सिर्फ 258 रन पर ढेर हो गई। लियाम डॉसन ने जो रूट के साथ सातवें विकेट के लिए 134 गेंदों में 121 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। डॉसन 83 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रूट ने 76 गेंदों में नाबाद 76 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। रनचेज में कप्तान शुभमन गिल के अलावा अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए फिफ्टी ठोकी। 5वें विकेट के लिए अक्षर और सुंदर के बीच नाबाद 102 रनों की साझेदारी हुई। अक्षर ने 52 गेंदों पर 57 रन बनाए तो सुंदर के बल्ले से 52 निकले। गिल 80 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

क्या आपका नाम आपकी तरक्की रोक रहा है? - अपना सही नाम जानें

नवभारत टाइम्स के साथ लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहें। सिटी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़ और स्पोर्ट्स न्यूज़ की सभी ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरें पाएं। एंटरटेनमेंट न्यूज़, टीवी न्यूज़ और लाइफस्टाइल टिप्स के लिए भी नवभारत टाइम्स विजिट करें।