Train Medical Facilities: चलती ट्रेन के अंदर एक महिला की सांस थमने के वायरल वीडियो ने सवाल खड़ा कर दिया। जब इस घटना के वायरल होने पर रेलवे ने अपने अधिकारियों को बार-बार टैग करके सवाल करना शुरू किया। तब जाकर DRM रेलवे ने घटना का अपना पक्ष बताया, जो कि पैसेंजर के दावे से बिल्कुल अलग था।
12 जुलाई 2026 को गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12216) में इमरजेंसी मेडिकल हेल्प न मिल पाने पर एक महिला की सांसे थम गई। लेकिन पूरी घटना को अपने व्लॉग में कैप्चर करने वाले सोहेब मुंबई वाला के मुताबिक, साथी पैसेंजर्स और उन्होंने खुद TTE से नजदीकी स्टेशन पर ट्रेन रोकने की अपील की, लेकिन इस मांग को नहीं माना गया।सबसे दुखद हिस्सा
इस पूरी कहानी का सबसे दुखद हिस्सा ये रहा कि इसके बाद अपने 18 साल के बच्चे के साथ सफर कर रही मां की सांसे थम गई। सोहेब के मुताबिक, मां के अस्मायिक निधन को उसके साथ सफर कर रहा बच्चा मान ही नहीं पा रहा था और उसे लग रहा था कि वो बस बेहोश है।
समय पर ट्रेन रुकती तो…
मगध अपडेट्स X हैंडल ने वीडियो को पोस्ट करते हुए रेलवे स्टाफ के खिलाफ इमरजेंसी प्रोटोकॉल न मानने के लिए एक्शन की डिमांड की है। ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सकें। वही वीडियो बनाने वाले सोहेब की नजरों में भी इस घटना के लिए रेलवे जिम्मेदार है, क्योंकि अगर समय पर ट्रेन रुकती और महिला को अटेंड किया जाता, तो वह बच सकती थी!
कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें!
रेलवे का क्या कहना है
इस घटना को लेकर रेलवे सेवा ने लगातार DRM दिल्ली से लेकर डीआरएम मुंबई और डीआरएम वडोदरा तक को टैग किया। ताकि पूरी बात पता लग सकें। अंतत DRM वडोदरा ने इस मामले पर अपना जवाब दिया और लिखा कि यात्री की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर हमें गहरा खेद है। ट्रेन नंबर 12216 के स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार, वडोदरा जंक्शन पर एक यात्री को मेडिकल मदद की जरूरत थी।
जब यह जानकारी मिली, तब ट्रेन भरूच जंक्शन पार कर चुकी थी और अगला तय स्टॉप वडोदरा था। इसके बाद, TTE ने बताया कि यात्री की हालत तेजी से बिगड़ रही थी। इसलिए, ट्रेन के वडोदरा पहुंचने से पहले ही इटोला (ITA) में एक अन-शेड्यूल्ड स्टॉप की व्यवस्था की गई। जहां पहले से ही 108 एम्बुलेंस का इंतजाम कर लिया गया था। इटोला पहुंचने पर, यात्री को तुरंत आगे के मेडिकल इलाज के लिए एम्बुलेंस में शिफ्ट कर दिया गया।
ये देखना दुखद है!
इंटरनेट यूजर्स भी ट्रेन में हुई घटना से दुखी है और कमेंट सेक्शन में रेलवे से सवाल करते हुए पैसेंजर से आगे की मदद की अपील कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि यह देखकर बहुत दुख होता है। भारतीय रेलवे को पीड़ित परिवार को मुआवजा देना चाहिए। दूसरे यूजर ने कहा कि TTE को सस्पेंड किया जाना चाहिए।
तीसरे यूजर का कहना था किसी को चेन पुलिंग करनी चाहिए थी। चौथे यूजर ने लिखा कि फिर किसलिए हम मेडिकल इंश्योरेंस की फीस देते हैं, टिकट बुकिंग के टाइम?