24 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1920 में 24 मई को ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जी स्थापना हुई थी। महान समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने 1877 में एक स्कूल की स्थापना की थी जो बाद में मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कालेज बना और बाद में 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के रूप में जाना जाता है।
बांग्लादेश में आज ही के दिन चक्रवाती तूफान आने से 10 हजार से लोगों की मृत्यु हो गई थी। आज ही के दिन वाराणसी का नाम ऑफिशियल किया गया था और इस दिन को वाराणसी में सामाजिक संस्थाएं और लोग जन्मदिन मनाते हैं। 1915 में आज ही के दिन थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया था।
24 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2015 - आज ही के दिन आयरलैंड गणराज्य ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए मतदान किया था और ऐसा करने वाला वह पहला देश बना।
- 2014 - 24 मई को ही थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।
- 2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता छह प्रतिशत बढ़ाने का फ़ैंसला किया।
- 2007 - एमा निकोलसन रिपोर्ट यूरोपीय संघ की संसद में पारित।
- 2005 - एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।
- 2004 - आज ही के दिन उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया था।
- 2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।
- 2002 - नेपाल में नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया।
- 2001 - 24 मई को ही नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने थे।
- 2000 - दक्षिण लेबनान से 22 साल का ख़ूनी दौर समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी।
- 1994 - आज ही के दिन न्यूयार्क सिटी में 1993 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमला करने वाले चार आरोपियों को 240 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई थी।
- 1986 - 24 मई को ही मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं थीं।
- 1985 - आज ही के दिन बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से 10 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी।
- 1959 - आज ही के दिन साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया था।
- 1931 - 24 मई को ही पहली वातानुकूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई थी।
- 1883 - आज ही के दिन ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया था।
- 1875 - 24 मई को ही सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से प्रसिद्ध है।
24 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1973 - आज ही के दिन भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक शिरीष कुंदर का जन्म हुआ था।
- 1969 - सुधीर कुमार वालिया - भारतीय थल सेना के जांबाजों में से एक थे।
- 1955 - राजेश रोशन - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार हैं।
- 1952 - रंजन मथाई - भारत के पूर्व 'भारतीय विदेश सचिव'।
- 1954 - बछेंद्री पाल - माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला।
- 1937 - थौनाओजम चौबा सिंह- भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
- 1928 - जन कृष्णमूर्ति - 2001 से 2002 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
- 1920 - नीलमणि राउत्रे - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 1899 - काज़ी नज़रुल इस्लाम - प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक थे।
- 1896 - करतार सिंह सराभा - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक।
- 1819 - महारानी विक्टोरिया - ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी
24 मई को हुए निधन
- 2023 - टी. रिनपोछे - भारतीय राज्य लद्दाख़ के प्रसिद्ध आध्यात्मिक और राजनीतिक नेता थे।
- 2010 - आज ही के दिन भारतीय अभिनेता तपें चटर्जी का निधन हुआ था।
- 2000 - मजरूह सुल्तानपुरी, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर।
- 1999 - गुरु हनुमान - भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान।
- 1990 - के. एस. हेगड़े- भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
- 1981 - एस. के. पाटिल - भारत के प्रमुख राजनेता।
- 1905 - प्रतापचंद्र मज़ूमदार - ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता।
- 1879 - विलियम लायड गैरिसन - अमेरीकी दासता विरोधी आंदोलन के नेता
- 1543 - निकोलस कॉपरनिकस - प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ थे
24 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- राष्ट्रमंडल दिवस
- विश्व तपेदिक दिवस
Current Affairs
Jobs
CSBC Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025 (4361 Vacancies)
Last Date : 20 August, 2025
Indian Bank Apprentices Recruitment 2025 (1500 Vacancies)
Last Date : 07 August, 2025
MPESB Primary School Teacher Selection Test PSTST 2025 (10150 Vacancies)
Last Date : 01 August, 2025
MHA IB Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) Grade II and Executive Recruitment 2025 (3717 Vacancies)
Last Date : 10 August, 2025
South Western Railway (SWR) Apprentices Recruitment 2025 (904 Vacancies)
Last Date : 13 August, 2025