देश और दुनिया के इतिहास में 18 अप्रैल के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1859 में आज ही के दिन तात्या टोपे को फांसी दी गई थी, उन्होंने देश में 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी थी।
18 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, 1917 में महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया था। 1955 में आज ही के दिन मशहूर साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 साल की उम्र में प्रिंसटन के एक हास्पिटल में निधन हो गया था।
18 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2008 -
- इंफोसिस टैक्नोलाजी ने विकास एवं मरम्मत सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका की कॉनसेको के साथ पाँच वर्ष के लिए क़रार किया।
- अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के ज़रिये सज़ा-ए-मौत को वैध ठहराया। पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फ़ांसी की सज़ा को एक महीने के लिए टाला। भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन व ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।
- 2006 - राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित।
- 2005 - भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत।
- 2002 - 1973 से इटली में निवास कर रहे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह काबुल लौटे।
- 2001 - भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
- 1999 - ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक मैरी बुलिंस का 90 वर्ष की आयु में निधन।
- 1994 - वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।
- 1991 - आज ही के दिन केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया था।
- 1978 - आधुनिक नई दिल्ली का निर्माण करने वाले सोभा सिंह का निधन आज के ही दिन हुआ था।
- 1971 - भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 मुंबई पहुंचा था और इसे सम्राट अशोक नाम दिया गया
- 1968 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था।
- 1955 - बांडुंग में अफ़्रीकी-एशियाई सम्मेलन; प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का देहावसान।
- 1950 - विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (तेलंगाना) के पचमपल्ली गांव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की थी।
- 1917 - गांधी जी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया था।
- 1902 - अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करना स्टार्ट किया था।
- 1859 - क्रांति का बिगुल फूंकने वाले तात्या टोपे को फांसी पर लटकाया गया था।
- 1612 - आज ही के दिन शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया था।
18 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- 1961 - पूनम ढिल्लों - बालीवुड अभिनेत्री
- 1916 -ललिता पवार, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री
- 1901 - चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह, भारत के राजनीतिज्ञ थे।
- 1928 - दुलारी - भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
- 1858 - धोंडो केशव कर्वे - आधुनिक भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक माना जाता है।
- 1621 - गुरु तेग़ बहादुर - सिक्खों के नौवें गुरु।
18 अप्रैल को हुए निधन
- 2021 - अनुपमा पंचीमांडा - भारत की पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर थीं।
- बची सिंह रावत - उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज राजनीतिज्ञ थे।
- 2003 - सुधाकर पाण्डेय - हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक।
- 1972 - पांडुरंग वामन काणे - महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित।
- 1959 - बारीन्द्र कुमार घोष - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे।
- 1955 - अलबर्ट आइंस्टाइन प्रसिद्ध वैज्ञानिक
- 1916 - जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर - भारत के जानेमाने पत्रकार तथा प्रमुख बुद्धिजीवी थे।
- 1898 - दामोदर हरी चापेकर - भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक थे।
- 1859 - तात्या टोपे - वीर पुरुष और 'प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम' में भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्ति।
18 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- फ़ायर सर्विस सप्ताह
- विश्व विरासत दिवस
Current Affairs
Jobs
CSIR IITR Lucknow Junior Stenographer Recruitment 2025 (04 Vacancies)
Last Date : 31 May, 2025
Indian Army 10+2 Technical Entry Scheme (TES 54 - January 2026 Batch) Recruitment 2025 (90 Vacancies)
Last Date : 12 June, 2025
MP High Court (MPHC) Class IV Recruitment 2025 (78 Vacancies)
Last Date : 28 May, 2025
National Board of Examinations in Medical Sciences (NBE) Graduate Pharmacy Aptitude Test (GPAT) 2025
Last Date : 21 April, 2025
UPPSC Various Post Direct Recruitment 2025 (50 Vacancies)
Last Date : 09 June, 2025