7 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2008 में आज ही के दिन अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की थी। 2009 में 7 मार्च के दिन ही नासा ने ब्रम्हांड में पृथ्वी जैसे ग्रह और उन पर जीवन को तलाशने के लिए केप कनावेरल से केप्लर नाम की एक दूरबीन को अंतरिक्ष में छोड़ा था।
7 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2009 - आज ही के दिन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने ब्रम्हांड में पृथ्वी जैसे ग्रह और उनपर जीवन को तलाशने के लिए केप कनावेरल से केप्लर नाम की एक दूरबीन को अंतरिक्ष में छोड़ा था।
- 2008 -
- त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में सत्तारूढ़ लेफ़्ट फ़्रंट ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की।
- अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की।
- 2007 - आज ही के दिन पाकिस्तान और भारत आतंकवाद पर जांच में मदद के लिए तैयार हुआ था।
- 2006 - ईरान के राष्ट्रपति ने देश की परमाणु गतिविधियों पर रोक के लिए संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी से क्षतिपूर्ति की मांग की।
- 2003 - राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को क्यूबा की संसद ने छठे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित किया, वे दुनिया के सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले शासनाध्यक्ष हैं।
- 2002 - इस्लामाबाद में दक्षेस सूचना मंत्रियों का सम्मेलन शुरू, सम्मेलन के दौरान पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने पुन: द्विपक्षीय मुद्दे उठाये।
- 2001 - फिजी में अंतरिम सरकार का इस्तीफ़ा।
- 1985 - 7 मार्च के दिन ही एड्स का पहला एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा-टाइप टेस्ट शुरू किया गया था।
- 1969 - आज ही के दिन इजरायल ने 70 साल की गोल्डा मेयर को अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री चुना था।
- 1945 - 7 मार्च के दिन ही द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी फौज ने जर्मनी की राइन नदी को पार किया था।
- 1925 - आज ही के दिन मंगोलिया पर सोवियत रेड आर्मी ने बाहरी कब्जा किया था।
- 1918 - 7 मार्च के दिन ही फिनलैंड ने जर्मनी के साथ मैत्री समझौते पर साइन किए थे।
- 1906 - आज ही के दिन से फिनलैंड ने महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला था।
- 1876 - 7 मार्च के दिन ही एलेक्जेंडर ग्राहम बेल को अपने टेलीफोन (दूरभाष) आविष्कार का पेटेंट मिला था।
- 1875 - आज ही के दिन अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीग्राफ का आविष्कार किया था।
- 1854 - 7 मार्च के दिन ही चार्ल्स मिलर ने सिलाई मशीन के लिए पेटेंट हासिल किया था।
- 1835 - आज ही के दिन भारत में यूरोपीय साहित्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव लाया गया था।
7 मार्च को जन्मे व्यक्ति
- 1955 - अनुपम खेर, भारतीय अभिनेता।
- 1952 - 7 मार्च के दिन ही वेस्टइंडीज के ऑलराइंडर सर विवियन रिचडर्स का जन्म हुआ था।
- 1949 - ग़ुलाम नबी आज़ाद - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध और वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं।
- 1939 - सैयद सिब्ते रज़ी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ रहे हैं।
- 1934 - नरी कॉन्ट्रैक्टर - भारत के प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी थे।
- 1925 - रवीन्द्र केलकर - कोंकणी साहित्य के सबसे मजबूत स्तंभ थे।
- 1922 - रामप्रसाद शर्मा 'महर्षि' - भारत के प्रसिद्ध कवि थे।
- 1911 - अज्ञेय, सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन, हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार
7 मार्च को हुए निधन
- 2012 - रवि (संगीतकार) - हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार थे।
- 1999 - आज ही के दिन अमेरिकी फिल्म निर्देशक स्टैनली क्यूब्रिक का निधन हुआ था।
- 1988 - प्रकाश मेहरोत्रा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
- 1952 - परमहंस योगानन्द जी, भारतीय गुरु।
- 1961 - गोविंद बल्लभ पंत, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।
- 1939 - दयाराम साहनी - भारत के प्रसिद्ध पुरातत्त्ववेत्ता थे।
Current Affairs
Jobs
Bihar (BSSC) Laboratory Assistant Recruitment 2025 (143 Vacancies)
Last Date : 14 June, 2025
Union Bank Of India (UBI) Assistant Manager Credit and IT Recruitment 2025 (500 Vacancies)
Last Date : 20 May, 2025
Army Technical Graduate Course TGC 142 January 2026 Batch Recruitment 2025 (30 Vacancies)
Last Date : 29 May, 2025
Bihar Police (BPSSC) Range Officer of Forest Recruitment 2025 (24 Vacancies)
Last Date : 01 June, 2025
KGMU Lucknow Nursing Officer Recruitment 2025 (733 Vacancies)
Last Date : 25 May, 2025