4 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1951 में आज ही के दिन नई दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था। 1788 में 4 मार्च के दिन ही पश्चिम बंगाल में कलकत्ता गजट का पहला प्रकाशन हुआ था।
4 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2012 - आज ही के दिन व्लादिमिर पुतिन ने रूस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता था।
- 2009 - रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रमुख ब्याज दरों में आधा प्रतिशत की कटौती की घोषणा की। पटना उच्च न्यायालय के चन्दमौली कुमार प्रसाद को इलाहाबाद उच्च न्यायालय व कर्नाटक उच्च न्यायालय को न्यायधीश दीपक वर्मा को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश बनाया गया है। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने नवीन चावला के मुख्यचुनाव आयुक्त पद पर नियुक्ति को मंज़ूरी दी। राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नये संस्करण का परीक्षण किया गया।
- 2008-
- तेलंगाना राज्य के गठन में हो रही देरी से नाराज़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टी.आर.एस) के विधायकों ने आन्ध्र प्रदेश विधानमण्डल की सदस्यता से इस्तीफा दिया। हिन्दी के प्रसिद्ध विद्वान् डॉ. मदन लाल मधु को प्रतिष्ठित सम्मान मीडिया यूनियन ने स्वर्णाक्षर पुरस्कार से सम्मानित किया।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान के ख़िलाफ़ नई पाबंदियाँ लागू की।
- 2003 - नाइजीरिया के कब्बी राज्य में एक नौका के नाइजर नदी में डूब जाने से 80 व्यक्ति मारे गये।
- 2002 - राष्ट्रमंडल में जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ प्रस्ताव नामंजूर, अफ़ग़ानिस्तान में भूस्खलन से 150 मरे।
- 2001 - तालिबान ने मूर्तियों को ख़रीदने की ईरान की पेशकश ठुकराई।
- 1999 - संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को अपनी परित्यक्ता पतनी एवं बच्चों को जीवन निर्वाह भत्ता देने की घोषणा।
- 1998 - भारत के प्रकाश शाह सं.रा. महासचिव द्वारा बगदाद में विशेष प्रतिनिधि नियुक्त।
- 1951 - आज ही के दिन नई दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था।
- 1931 - ब्रिटिश वायसराय, गवरनोर-जनरल एडवर्ड फ्रेदेरिक्क लिन्द्ले वुड और मोहनदास करमचंद गाँधी जी (महात्मा गाँधी) में भेंट राजनीतिक कैदियों की रिहाई और नमक के सर्वजन उपयोग की छूट को लेकर मंत्रणा और इकरारनामे की घोषणा।
- 1930 - 4 मार्च के दिन ही फ्रांस में आई भयंकर बाढ़ से तकरीबन 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
- 1921 - असहयोग आंदोलन में इस दिन ननकाना के एक गुरुद्वारे, जहाँ पर शान्तिपूर्ण ढंग से सभा का संचालन किया जा रहा था, पर सैनिकों के द्वारा गोली चलाने के कारण 70 लोगों की जानें गई।
- 1788 - पश्चिम बंगाल में आज ही के दिन कलकत्ता गजट का पहला प्रकाशन हुआ था।
4 मार्च को जन्मे व्यक्ति
- 2003 - गायत्री गोपीचंद - भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
- 1996 - कमलप्रीत कौर - भारतीय डिस्कस थ्रोअर महिला खिलाड़ी हैं।
- 1980 -
- रोहन बोपन्ना, भारतीय टेनिस खिलाड़ी।
- कामालिनी मुखर्जी, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
- 1941 - प्रमोद काले - भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं।
- 1930 - वीरेंद्र कुमार सकलेचा - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 10वें मुख्यमंत्री थे।
- 1929 - कोमल कोठारी - राजस्थान के ऐसे व्यक्ति, जो राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं आदि के संकलन एवं शोध हेतु समर्पित थे।
- 1923 - दीवान सिंह दानू - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सैनिक थे।
- 1922 - दीना पाठक, प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फ़िल्म अभिनेत्री।
- 1921 - फणीश्वरनाथ रेणु, साहित्यकार।
- 1886 - बलुसु संबमूर्ति, मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी।
- 1883 - दरबान सिंह नेगी - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उन चंद भारतीय सैनिकों में से एक थे, जिन्हें ब्रिटिश राज का सबसे बड़ा युद्ध पुरस्कार "विक्टोरिया क्रॉस" मिला था।
- 1881 - रामनरेश त्रिपाठी, प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि।
- 1856 - तोरु दत्त - अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री।
4 मार्च को हुए निधन
- 2022 - शेन वॉर्न - ऑस्ट्रेलिया के ख्याति प्राप्त क्रिकेट खिलाड़ी थे।
- 2016 - पी. ए. संगमा - भारत के राजनीतिज्ञों में से एक थे।
- 2011 - अर्जुन सिंह - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक थे।
- 2009 - अजीत राम वर्मा - पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।
- 2007 - सुनील कुमार महतो, भारतीय सांसद।
- 2002 - के. वी. रघुनाथ रेड्डी - भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
- 1939 - लाला हरदयाल - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और 'गदर पार्टी' के संस्थापक।
- 1928 - सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा - प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता।
- 1899 - ठाकुर जगमोहन सिंह - मध्य प्रदेश स्थित विजयराघवगढ़ के राजकुमार और प्रसिद्ध साहित्यकार।
4 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा)
Current Affairs
Jobs
Bihar (BSSC) Laboratory Assistant Recruitment 2025 (143 Vacancies)
Last Date : 14 June, 2025
Union Bank Of India (UBI) Assistant Manager Credit and IT Recruitment 2025 (500 Vacancies)
Last Date : 20 May, 2025
Army Technical Graduate Course TGC 142 January 2026 Batch Recruitment 2025 (30 Vacancies)
Last Date : 29 May, 2025
Bihar Police (BPSSC) Range Officer of Forest Recruitment 2025 (24 Vacancies)
Last Date : 01 June, 2025
KGMU Lucknow Nursing Officer Recruitment 2025 (733 Vacancies)
Last Date : 25 May, 2025