17 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1915 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया था। 1931 में 17 फरवरी के दिन ही वायसराय निवास में लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत किया था।
17 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2016 - तुर्की की राजधानी अंकारा में कुर्द आतंकवादियों के कार बम धमाके में 28 लोगों की मौत राहुल।
- 2014 में आज ही के दिन चुनाव आयोग ने अंतिम चरण के मतदान खत्म होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी थी।
- सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं। उन्हें ‘सऊदी गजट’ अखबार का मुख्य संपादक बनाया गया।
- 2009- चुनाव आयोग ने अन्तिम चरण के मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी।
- 2008-
- कोसोवो ने सर्बिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
- अनिल अंबानी ग्रुप ने रिलायंस पावर के सभी नान-प्रमोटर शेयर थारकों को मुफ़्त बोनस शेयर देने पर विचार करने की घोषण की। भारत संचार लिमिटेड ने ओरेकल सोल्युशंस के साथ समझौता लिया।
- अमीर सुल्तान के निर्देशन में बनी तमिल फ़िल्म चारुथिवीरन को 58वें बर्लिन अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में स्पेशल मेंशन सम्मान से नवाजा गया।
- 2007 - महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी श्रीमती अरुणावेन देसाई का गुजरात में निधन।
- अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इराक से सैनिकों को वापस बुलाये जाने की घोषणा की।
- 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादी शिविद बंद करने को कहा।
- 2005 में आज ही के दिन बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की थी।
- 2004 में 17 फरवरी के दिन ही फूलनदेवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार हो गया था।
- 2002 -
- लश्कर के आतंकवादियों ने जम्मू के राजौरी ज़िले के नरला गांव में एक ही परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी।
- नेपाल में माओवादियों के एक बड़े हमले में सेना व पुलिस के 129 जवानों सहित 138 की हत्या, जवाबी कार्रवाई में 100 से अधिक विद्रोही मारे गये।
- 2001 - आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय जहाज़ी बेड़ा पुनरीक्षण मुम्बई में शुरू, अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों द्वारा इराक पर बमबारी, इराक द्वारा मुकाबले की घोषणा, भारत द्वारा विरोध, इस्रायल से संघर्ष में दो फ़िलिस्तीनी मरे, 46 घायल।
- 2000 - संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विकास संगठन ने बांग्लादेश के अनुरोध पर 21 फ़रवरी को सम्पूर्ण विश्व में मातृभाषा दिवस मनाने का निश्चय किया।
- 1999 - प्रीति बंसल (भारतीय मूल की) न्यूयार्क प्रान्त की सॉलिसिटर जनरल बनीं, पाकिस्तान के सभी सैनिक अदालतों की वहाँ की सर्वोच्च न्यायालय ने अमान्य किया।
- 1997 - नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
- 1996 - रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर गैरी कास्पोरोव ने 'डीप ब्लू' नामक एक सुपरकम्प्यूटर को इस खेल में परास्त किया।
- 1990 - चेकोस्लोवाकिया की कम्यूनिस्ट पार्टी ने सोवियत हमले के बाद सत्ता में आने से पूर्व राष्ट्र गुस्ताव हसाक, पूर्व प्रधानमंत्री लुबीमिर स्ट्रोगल सहित 20 अन्य नेताओं को निष्कासित कर दिया गया।
- 1983 में आज ही के दिन नीदरलैंड ने संविधान को अंगीकार किया था।
- 1982 - जिम्बाव्वे के प्रधानमंत्री राबर्ट मुगाबे ने सरकार के ख़िलाफ़ साजिश के आरोप में जोशुआ एन्कोमी को सरकार से निकाल दिया।
- 1979 में 17 फरवरी के दिन ही चीन की सेना ने वियतनाम पर हमला किया था।
- 1976 - मकाऊ ने संविधान को अंगीकार किया।
- 1972 में आज ही के दिन ब्रिटिश संसद ने यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया था।
- 1964 - अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने नागरिक अधिकारों पर बने कानून को स्वीकार किया।
- 1962 - जर्मनी के हैम्बर्ग में तूफान से 265 लोगों की मौत।
- 1959 - वेनगार्ड 2 नामक पहला मौसम उपग्रह कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।
- 1947 में 17 फरवरी के दिन ही सोवियत संघ में ‘वायस ऑफ अमेरिका’ का प्रसारण शुरू किया गया था।
- 1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एनीवेटोक का युद्ध शुरू हुआ जिसमें अमेरिकी सैनिकाें ने जीत हासिल की।
- 1945 - सोवियत जवाबी कार्रवाई के दबाव में राकेट विशेषज्ञ वर्नर वान ब्राउन और अन्यों को वी-12 राकेट केन्द्र जर्मनी को ख़ाली करना पड़ा।
- 1934 - पर्वतारोहण के दौरान बेल्जियम नरेश अल्बर्ट प्रथम की मौत हुई।
- 1933 में आज ही के दिन अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित हुई थी।
- 1931 में 17 फरवरी के दिन ही वायसराय निवास में लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत किया था।
- 1927 - वीर वामनराव जोशी द्वारा लिखित रणदुंदुभी नाटक का मुंबई में प्रयोग हुआ, इसमें दीनानाथ मंगेशकर ने तेजस्विनी की भूमिका अदा की।
- 1915 में आज ही के दिन महात्मा गांधी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया था।
- 1909 - अमेरिकी साम्राज्य के ख़िलाफ़ संघर्ष छेड़ने वाले अश्वेत अपाचे योद्धा जेरेनिमो का निधन।
- 1883 - ब्रिटिश साम्राज्य के ख़िलाफ़ हथियारबंद संघर्ष की शुरुआत करने वाले क्रान्तिकारी वासुदेव बलवंत का निधन।
- 1882 में 17 फरवरी के दिन ही सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया था।
- 1878 में आज ही के दिन सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया था।
- 1867 में 17 फरवरी के दिन ही स्वेज नहर से पहला जहाज गुजरा था।
- 1864 - अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान एच.एल. हनली नामक पनडुब्बी ने पहली बार एक युद्धपोत को नेस्तनाबूत किया।
- 1852- फ़्रांस में प्रेस सेंसर सहित अनेक दमनात्मक क़दम उठाए गये।
- 1813- प्रसिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
- 1698- औरंगज़ेब ने जिंजी के क़िले पर कब्ज़ा कर लिया।
- 1670- शिवाजी ने मुग़लों के कब्ज़े वाले सिंहगढ़ क़िले को जीता।
- 1370 - रुडाउ की लड़ाई में जर्मनी ने लिथुआनिया को हराया।
17 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1984 - सदा मोहम्मद सैयद - दक्षिण भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री
- 1963 में आज ही के दिन संयुक्त राज अमेरिका के उद्योगपति माइकल जॉर्डन का जन्म हुआ था।
- 1954 में 17 फरवरी के दिन ही प्रतिद्ध राजनीतिज्ञ व भारत के नवगठित 29वें राज्य तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव का जन्म हुआ था।
- 1935 - रवि टंडन - जानेमाने भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे।
- 1925 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामाचरण शुक्त का जन्म हुआ था।
- 1899 में 17 फरवरी के दिन ही बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक जीवनानन्द दास का जन्म हुआ था।
- 1881 में आज ही के दिन भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक पूर्णसिंह का जन्म हुआ था।
- 1792 में 17 फरवरी के दिन ही प्रसिद्ध क्रांतिकारी बुधु भगत का जन्म हुआ था।
17 फ़रवरी को हुए निधन
- 2021 - सतीश शर्मा - कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री थे।
- संजय राजाराम - भारत के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक थे।
- 2020 - लैरी टेस्लर - अमेरिका के एक कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे।
- 2017 में आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन हुआ था।
- 2005 में 17 फरवरी के दिन ही प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार पण्डित सीताराम चतुर्वेदी का निधन हुआ था।
- 2004 - जोस लोपेज़ पोरेटील्लो - मेक्सिको के राष्ट्रपति थे।
- 1994 में आज ही के दिन गुजरात के मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल का निधन हुआ था।
- 1993 में 17 फरवरी के दिन ही भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी गाइदिनल्यू का निधन हुआ था।
- 1988 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का निधन हुआ था।
- 1986 में 17 फरवरी के दिन ही भारतीय दार्शनिक जिद्दू कृष्णमूर्ति (जे कृष्णमूर्ति) का निधन हुआ था।
- 1968 - कैलाश नाथ काटजू - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
- 1958 - पेरीन बेन पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी थीं।
- 1943 में आज ही के दिन भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर का निधन हुआ था।
- 1883 में 17 फरवरी के दिन ही भारतीय क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के का निधन हुआ था।
17 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- उत्पादकता सप्ताह।
Current Affairs
Jobs
Bihar (BSSC) Laboratory Assistant Recruitment 2025 (143 Vacancies)
Last Date : 14 June, 2025
Union Bank Of India (UBI) Assistant Manager Credit and IT Recruitment 2025 (500 Vacancies)
Last Date : 20 May, 2025
Army Technical Graduate Course TGC 142 January 2026 Batch Recruitment 2025 (30 Vacancies)
Last Date : 29 May, 2025
Bihar Police (BPSSC) Range Officer of Forest Recruitment 2025 (24 Vacancies)
Last Date : 01 June, 2025
KGMU Lucknow Nursing Officer Recruitment 2025 (733 Vacancies)
Last Date : 25 May, 2025