8 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1986 में आज ही के दिन दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरू की गई थी। 1999 में 8 फरवरी के दिन ही केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट रवाना हुआ था। 2006 में आज ही के दिन सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच 3 समझौते हुए थे।
8 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2014 - सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग के कारण 15 लोगों की मौत जबकि 130 लोग घायल हुए।
- 2010- श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ़ के नीचे दब गए। इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 11 सैनिकों के शव निकाले गए।
- 2008-
- बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- उत्तर प्रदेश विधानमण्डल का बजट सत्र प्रारंभ। उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।
- अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जॉन मैक्केन को रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। अमेरिका के अंतरिक्ष यान अटलांटिस को फ़्लोरिडा के केनवाल से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र आईएसएस के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया गया।
- 2007 - भूटान नरेश की प्रथम भारतीय यात्रा।
- 2006 - आज ही के दिन सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच 3 समझौते संपन्न हुए थे।
- 2005 - इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच शर्म अल शेख़ (मिस्र) शिखर सम्मेलन में हिंसा समाप्त करने की घोषणा।'
- 2002 - भारत व रूस के बीच चार रक्षा समझौते सम्पन्न, विमानवाहक पोत गोर्शकोव का सौदा अटका।
- अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में 19वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरु।
- 1999 - 8 फरवरी के दिन ही केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट रवाना हुआ था।
- 1994 - आज ही के दिन क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकाॅर्ड को तोड़ दिया था।
- 1986 - 8 फरवरी के दिन ही दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरू की गई थी।
- 1979 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- 1971 - आज ही के दिन लाओस पर दक्षिणी वियतनामी सेना ने हमला किया था।
- फरवरी के दिन ही दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्डैक की शुरुआत हुई थी।
- 1952 - आज ही के दिन महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी थीं।
- 1943 - स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।
- 1909 - 8 फरवरी के दिन ही यूरोपीय देश जर्मनी और फ्रांस के बीच मोरक्को संधि पर साइन किए गए थे।
- 1905 - हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।
- 1872- अंडमान जेल (सेल्यूलर जेल या 'कालापानी') में शेर अली ने गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।
- 1785 - 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।
- 1238 - मंगाेलों ने व्लादिमीर नामक रूसी शहर को आग के हवाले किया।
8 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1986 - 8 फरवरी के दिन ही भारतीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट का जन्म हुआ था।
- 1963 - 8 फरवरी के दिन ही क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन का जन्म हुआ था।
- 1951 में आज ही के दिन हिंदी के मंचीय कवियों में से एक अशोक चक्रधर का जन्म हुआ था।
- 1941 - आज ही के दिन गजलों को भारत के हर घर में जगह दिलाने वाले जगजीत सिंह का जन्म हुआ था।
- 1939 - 8 फरवरी के दिन ही भारत के 12वें ‘मुख्य चुनाव आयुक्त’ जेम्स माइकल लिंगदोह का जन्म हुआ था।
- 1928 - आज ही के दिन गोमांतक दल के सदस्य बाला देसाई का जन्म हुआ था।
- 1925 - शोभा गुर्टू - प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका
- 1897 - 8 फरवरी के दिन ही देश के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का जन्म हुआ था।
- 1881 - आज ही के दिन भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक वी.टी. कृष्णमाचारी का जन्म हुआ था।
- 1834 - दमित्री मेंडलीव - आवर्त सारणी तैयार करने वाले रूसी रसायन वैज्ञानिक थे।
8 फ़रवरी को हुए निधन
- 2017 - आज ही के दिन ग्रेट ब्रिटेन के डॉक्टर पीटर मैन्सफील्ड का निधन हुआ था।
- 1971 - 8 फरवरी के दिन ही महान् लेखक कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी का निधन हुआ था।
- 1995 - कल्पना दत्त - आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक।
- टीका राम पालीवाल - राजस्थान के भूरपूर्व चौथे मुख्यमंत्री थे।
- 1265 में 8 फरवरी के दिन ही ‘इलखानी साम्राज्य’ के संस्थापक हुलेगु खान का निधन हुआ था।
Current Affairs
Jobs
Bihar (BSSC) Laboratory Assistant Recruitment 2025 (143 Vacancies)
Last Date : 14 June, 2025
Union Bank Of India (UBI) Assistant Manager Credit and IT Recruitment 2025 (500 Vacancies)
Last Date : 20 May, 2025
Army Technical Graduate Course TGC 142 January 2026 Batch Recruitment 2025 (30 Vacancies)
Last Date : 29 May, 2025
Bihar Police (BPSSC) Range Officer of Forest Recruitment 2025 (24 Vacancies)
Last Date : 01 June, 2025
KGMU Lucknow Nursing Officer Recruitment 2025 (733 Vacancies)
Last Date : 25 May, 2025