10 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1921 में आज ही के दिन महात्मा गांधी जी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया था। 1931 में 10 फरवरी के दिन ही नई दिल्ली भारत की राजधानी बनी थी। 1933 में आज ही के दिन जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की थी।
10 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2013 - इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।
- 2009 - सोमालिया तट पर भारत-रूस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ।
- प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
- 2008 - श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।
- 2006 - नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।
- 2005 - सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।
- 2004 - बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।
- 2001 - होनोलूलू में अमेरिकी आणविक पनडुब्बी जापानी नौका से टकराई, 10 छात्र लापता।
- 1998 - पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा 'ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी' पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न, पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा 'पाकिस्तान-2000' नामक कार्यक्रम की घोषणा।
- 1996 - आईबीएम सुपर कम्प्यूटर ‘डीप ब्ल्यू’ ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।
- 1992 - 10 फरवरी के दिन ही अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला था।
- 1991 - पेरू में हैजे से 51 लोगों की मौत।
- सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान।
- 1989 - आज ही के दिन अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल से न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
- 1981 - 10 फरवरी के दिन ही खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज की थी।
- 1979 - आज ही के दिन ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया था।
- 1974 - इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।
- 1972 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
- 1969 - पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।
- 1966 - यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया।
- 1961 - अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा।
- कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।
- 1959 - अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल I
- 1947 - नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना।
- 1943 - द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे।
- 1939 - जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।
- 1933 - जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
- 1931 - 10 फरवरी के दिन ही नई दिल्ली भारत की राजधानी बनी थी।
- 1921 -
- काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया।
- ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।
- 1918 - 10 फरवरी के दिन सोवियत नेता लियों ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की थी।
- 1916 - आज ही के दिन ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ था।
- 1912 - 10 फरवरी के दिन ही ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना हुआ था।
- 1904 - आज ही के दिन रूस और जापान ने युद्ध की घोषणा की थी।
- 1890 - रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।
- 1879 - 10 फरवरी के दिन ही अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया था।
- 1848 - फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।
- 1846 - आज ही के दिन सिख और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सोबराऊं की जंग शुरू हुई थी।
- 1828 - 10 फरवरी के दिन ही दक्षिण अमेरिकी क्रांतिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने थे।
- 1818 - आज ही के दिन तीसरा और अंतिम युद्ध रामपुर में अंग्रेजों तथा मराठा के बीच लड़ा गया था।
- 1817 - ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।
- 1811 - रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।
- 1763 - पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया।
- पेरिस की संधि से फ्रांसीसी - भारतीय युद्ध की समाप्ति।
- 1616 - ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।
- 1495 - इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।
10 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1970 - कुमार विश्वास- हिन्दी मंच के एकमात्र ऐसे कवि, जिनकी कविता भारत के प्राय:सभी बड़े मोबाईल आपरेटरों के कॉलर ट्यून (काल करने वाले को सुनाई देने वाला ट्यून) में शामिल है।
- 1935 - परमानन्द श्रीवास्तव - हिन्दी के शीर्ष आलोचकों में गिने जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यकार थे।
- 1922 - आज ही के दिन हंगरी के राष्ट्रपति अर्पद गांक्ज का जन्म हुआ था।
- 1916 - दरबारा सिंह - पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 1915 - सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव -प्रसिद्ध लेखक थे।
- 1890 - 10 फरवरी के दिन ही नोबेल पुरस्कार विजेता रूसी लेखक बोरिस पास्तरनेक का जन्म हुआ था।
- 1847 - 10 फरवरी के दिन ही बांग्ला कवि लेखक नवीनचंद्र सेन का जन्म हुआ था।
- 1805 - कुरिआकोसी इलिआस चावारा - केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।
10 फ़रवरी को हुए निधन
- 1995- गुलशेर ख़ाँ शानी- प्रसिद्ध साहित्यकार
- 1984 - आज ही के दिन सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का निधन हुआ था।
- 1975- सुदामा पांडेय 'धूमिल' - प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
- 1858 - राजा बख्तावर सिंह - मध्य प्रदेश के धार जिले के अमझेरा कस्बे के शासक थे।
- 1692 में 10 फरवरी के दिन ही कलकत्ता के संस्थापक जॉब चारनॉक का निधन हुआ था।
Current Affairs
Jobs
ISRO Scientist and Engineer in Electronics, Mechanical and Computer Science Recruitment 2025 (63 Vacancies)
Last Date : 19 May, 2025
Bihar BPSC Assistant Engineer (Civil/Mechanical/Electrical) Recruitment 2025 (1024 Vacancies)
Last Date : 28 May, 2025
Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 (8148 Vacancies)
Last Date : 17 May, 2025
KGMU Lucknow Nursing Officer Recruitment 2025 (733 Vacancies)
Last Date : 25 June, 2025
Bihar (BTSC) Staff Nurse Recruitment 2025 (11389 Vacancies)
Last Date : 23 May, 2025