22 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1963 में आज ही के दिन देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई थी। 1965 में 22 जनवरी के दिन ही पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ था।
22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2015 - उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।
- 2009- फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ। सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंज़ूदी दी।
- 2008-
- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
- पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में लाक्या क़िले पर आतंकवादियों के हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गये।
- 2006 -
- श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।
- इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- 2003 - आज ही के दिन नासा के अंतरिक्ष यान पायनीयर 10 पृथ्वी से (सर्वाधिक दूर मानव निर्मित यान) से अंतिम बार संपर्क स्थापित हुआ था।
- 2002 - फ़िलिस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इस्रायल का कब्ज़ा, अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोकियो में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।
- 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया।
- 1996 - कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
- 1993 - इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।
- 1981 - रोनाल्ड रीगन का सं.रा. अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
- 1972 - 22 जनवरी को ही इस्तानबुल की पूरी आबादी को 24 घंटे के लिए नजरबंद किया गया था।
- 1970 - बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
- 1968 - आज ही के दिन अपोलो 5 ने पहले ल्यूनर मॉड्यूल के साथ अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरी थी।
- 1965 - 22 जनवरी के दिन ही पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ था।
- 1963 - देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
- 1924 - रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
- 1905 - रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे।
- 1837 - दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
- 1760 - वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
- 1673 - न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
- 1517 - तुर्की ने काहिरा पर क़ब्ज़ा किया।
22 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1977 - तरुण राम फुकन, असम के सामाजिक कार्यकर्ता।
- 1976 - टी. एम. कृष्णा - कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति।
- 1972 - नम्रता शिरोडकर, भारतीय अभिनेत्री।
- 1966 - केसिनेनी श्रीनिवास - भारत की सत्रहवीं लोकसभा में सांसद हैं।
- 1949 - माणिक सरकार- राजनीतिज्ञ एवं त्रिपुरा के 9वें मुख्यमंत्री।
- 1934 - विजय आनन्द
- 1909 - यू. थांट - बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव थे।
- 1906 - जयंतीलाल छोटेलाल शाह - भारत के 12वें मुख्य न्यायाधीश थे।
- 1892 - ठाकुर रोशन सिंह - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक।
- 1824 - अज़ीज़न बाई - पेशे से नर्तकी थीं जो देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण थीं।
22 जनवरी को हुए निधन
- 2021 - नरेंद्र चंचल - भारत के प्रसिद्ध गायकों में से एक थे।
- 2014 - ए. नागेश्वर राव - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता।
- 2010 - कोमोडोर बबरूभान यादव - भारतीय नौसेना में सैन्य अधिकारी थे, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1971 में अपने शौर्य का प्रदर्शन किया था।
- 1901 - महारानी विक्टोरिया - इंग्लैंड।
- 1666 - शाहजहाँ, भारत के मुग़ल सम्राट।
Current Affairs
Jobs
Bihar (BSSC) Laboratory Assistant Recruitment 2025 (143 Vacancies)
Last Date : 14 June, 2025
Union Bank Of India (UBI) Assistant Manager Credit and IT Recruitment 2025 (500 Vacancies)
Last Date : 20 May, 2025
Army Technical Graduate Course TGC 142 January 2026 Batch Recruitment 2025 (30 Vacancies)
Last Date : 29 May, 2025
Bihar Police (BPSSC) Range Officer of Forest Recruitment 2025 (24 Vacancies)
Last Date : 01 June, 2025
KGMU Lucknow Nursing Officer Recruitment 2025 (733 Vacancies)
Last Date : 25 May, 2025