16 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1951 में आज ही के दिन हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गई थी। 1971 में 16 दिसंबर को ही भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना था।
16 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2014 - पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।
- 2013 - फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये।
- 2008- केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया।
- 2007 - बांग्लादेश ने पाकिस्तान से मुक्ति दिवस का 36वाँ विजय दिवस मनाया।
- 2006 - नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
- 2004 - दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा 'डीडी डायरेक्ट +' का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।
- 2002 - बांग्लादेश ने 31वाँ विजय दिवस मनाया।
- 1999 - गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल।
- 1994 - पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।
- 1993 - नयी दिल्ली में 'सभी के लिए शिक्षा' सम्मेलन प्रारम्भ।
- 1991 - कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1985 - तमिलनाडु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना।
- 1971 - भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
- 1959 - पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत।
- 1958 - कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।
- 1951 - हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।
- 1938 - आज ही के दिन जर्मन रसायनशास्त्री ओटो हान ने यूरेनियम के नाभिकीय विखंडन की खोज की थी।
- 1929 - कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।
- 1927 - आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
- 1889 - ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी
- 1862 - नेपाल ने संविधान को अपनाया।
- 1824 - ग्रेट नॉर्थ हाॅलैंड नहर खोली गयी।
- 1707 - जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
- 1631 - इटली के माउंट विसुवियस में ज्वालामुखी विस्फोट से छह गांव तबाह, चार हजार से अधिक लोग मारे गये।
16 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1959 - एच. डी. कुमारस्वामी - भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिनका सम्बंध राजनीतिक दल 'जनता दल (सेक्यूलर) से है।
- 1937 - हवा सिंह - भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे।
- 1901 - ज्ञान सिंह रानेवाला - भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
- 1879 - दयाराम साहनी - भारत के प्रसिद्ध पुरातत्त्ववेत्ता थे।
- 1854 - स्वामी शिवानन्द - रामकृष्ण मिशन के दूसरे संघाध्यक्ष थे।
16 दिसंबर को हुए निधन
- 2022 - दिलीप महलानबीस - भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ थे, जिन्हें डायरिया संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए ओआरएस के उपयोग की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है।
- 2002 - शकीला बानो - प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल थीं।
- 1977 - रूप सिंह - भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी थे।
- 1971 - सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
- 1515 - अल्फांसो डे अल्बुकेरक - पुर्तग़ाली गवर्नर का गोवा।
16 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- विजय दिवस (16 दिसम्बर
Current Affairs
Jobs
Bihar (BSSC) Laboratory Assistant Recruitment 2025 (143 Vacancies)
Last Date : 14 June, 2025
Union Bank Of India (UBI) Assistant Manager Credit and IT Recruitment 2025 (500 Vacancies)
Last Date : 20 May, 2025
Army Technical Graduate Course TGC 142 January 2026 Batch Recruitment 2025 (30 Vacancies)
Last Date : 29 May, 2025
Bihar Police (BPSSC) Range Officer of Forest Recruitment 2025 (24 Vacancies)
Last Date : 01 June, 2025
KGMU Lucknow Nursing Officer Recruitment 2025 (733 Vacancies)
Last Date : 25 May, 2025