5 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1989 में आज ही के दिन मुलायम सिंह यादव पहली बार (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने थे। 1971 में 5 दिसंबर के दिन ही भारत ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी थी। 1973 में आज ही के दिन गेराल्ड फोर्ड ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
5 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2013 - यमन की राजधानी सेना में रक्षा मंत्रालय परिसर पर आतंकवादी हमले में 52 लोगों की मौत।
- 2008 -
- रूस के राष्ट्रपति दामित्री मे देवेदेव ने अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया।
- काँग्रेस ने अशोक चाव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।
- 2007 - अमेरिका में लड़ाकू विमान एफ़-16 मिसाइलरोधी प्रणाली से लैस किया गया। पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने आपातकाल तक मीडिया पर लगे प्रतिबन्धों को चुनौती देने वाली एक याचिका को खारिज किया।
- 2005 - एक नये क़ानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष (गो) और समलैंगिक स्त्री (लेस्बियन) का वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।
- 2003 - चेचेन्या में ट्रेन में आत्मघाती हमले में 42 लोगों की मृत्यु, जबकि 160 घायल। राष्ट्रकुल देशों के शासनाध्यक्षों का चार दिवसीय सम्मेलन अबुजा में प्रारम्भ।
- 2003 में आज ही के दिन चीन में पहली बार आयोजित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में आयरलैंड की रोसन्ना दाविसन विजयी हुई थीं।
- 2001 - अफ़ग़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।
- 2001 में 5 दिसंबर को ही अमेरिकी सेनाओं ने ओसामा बिन लादेन के अफगानिस्तान स्थित तोरा बोरा पहाड़ी ठिकाने पर कब्जा किया था।
- 2000 - अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।
- 1999 - चेचेन्या में रूस ने अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की।
- भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
- 1998 - रूस 2002 में भारतीय नौसेना को 'क्रिवाक श्रेणी' के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।
- 1997 - भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का क़िला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया।
- 1993 - मुलायम सिंह यादव पुन: (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने थे।
- 1992 - भारत के अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में स्थित बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा गिरा दिया गया। इसके साथ ही भारत के अनेक हिस्सों में दंगे भड़क उठे।
- 1990 - विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्ष के अंतराल के बाद पहली बार लोगों के सामने आये।
- 1989 -मुलायम सिंह यादव पहली बार (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने
- 1974 - माल्टा गणराज्य घोषित।
- 1973 में 5 दिसंबर के दिन ही गेराल्ड फोर्ड ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
- 1971 - भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
- 1960 - अफ्रीकी देश घाना ने बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये।
- 1955 में 5 दिसंबर के दिन ही लंबी दूरी के टेलिफोन कॉल को हर घर तक पहुंचा देने वाली एसटीडी सेवा अस्तित्व में आई थी।
- 1950 - सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।
- 1946 - भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
- 1943 - जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।
- 1917 - रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।
- 1657 - शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।
5 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1974 - रवीश कुमार - भारतीय पत्रकार, लेखक और मीडिया हस्ती हैं।
- 1969 - अंजलि भागवत - भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ हैं।
- 1938 - रघुवीर चौधरी- गुजराती साहित्यकार।
- 1935 - रामानुज प्रसाद सिंह - आकाशवाणी के प्रसिद्ध समाचार वक्ता थे।
- 1932 - नादिरा - हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्नी।
- 1932 - रमाकांत आचरेकर - भारतीय क्रिकेट कोच थे।
- 1905 - शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला - जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता, जो बाद में इस राज्य के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री बने।
- 1894-
- जोश मलीहाबादी, भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि l
- एच. सी. दासप्पा- भारत के क्रांतिकारियों में से एक।
- 1872 - भाई वीर सिंह - आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि थे।
5 दिसंबर को हुए निधन
- 2016 - जयललिता - तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता थीं।
- 2013- दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला
- 1961 - गुरबचन सिंह सालारिया, परमवीर चक्र से सम्मानित।
- 1957 - हुसैन अहमद मदनी - ख्यातिप्राप्त इस्लामी विद्वान और स्वतंत्रता सेनानी थे।
- 1955- मजाज़, प्रसिद्ध शायर
- 1951 - अवनीन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार
- 1950 - अरबिंदो घोष - भारतीय लेखक
- 1941 - अमृता शेरगिल - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार
- 1924- एस. सुब्रह्मण्य अय्यर, स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता l
Current Affairs
Jobs
Bihar (BSSC) Laboratory Assistant Recruitment 2025 (143 Vacancies)
Last Date : 14 June, 2025
Union Bank Of India (UBI) Assistant Manager Credit and IT Recruitment 2025 (500 Vacancies)
Last Date : 20 May, 2025
Army Technical Graduate Course TGC 142 January 2026 Batch Recruitment 2025 (30 Vacancies)
Last Date : 29 May, 2025
Bihar Police (BPSSC) Range Officer of Forest Recruitment 2025 (24 Vacancies)
Last Date : 01 June, 2025
KGMU Lucknow Nursing Officer Recruitment 2025 (733 Vacancies)
Last Date : 25 May, 2025