ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 7 अक्टूबर वर्ष का 280 वाँ (लीप वर्ष में यह 281 वाँ) दिन है। साल में अभी और 85 दिन शेष हैं।
7 अक्टूबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1952 में आज ही के दिन चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बनी थी। 1959 में 7 अक्टूबर को ही सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की पिक्चर ली गई थी। 1977 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया था।
7 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2011 - लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
- 2008 - फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुँचे।
- 2004 में आज ही के दिन जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया था।
- 2003 में 7 अक्टूबर के दिन ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा की थी।
- 2001 - आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन 'एड्योरिंग फ़्रीडम' शुरू।
- 2000 में आज ही के दिन जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित किया था।
- 2000 में 7 अक्टूबर के दिन ही WWF- इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार हासिल किया था।
- 1997 - सूर्य बहादुर थापा द्वारा नेपाल के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण, भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत।
- 1992 -
- भारत में त्वरित कार्यवाइ बल का गठन किया गया था। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति पूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था। प्रकृतिक आपदाओं से निबटने में भी यह बल नागरिक प्रशासन की मदद करता है।
- आज ही के दिन रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना की गई थी।
- 1977 में 7 अक्टूबर के दिन ही सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया था।
- 1959 में आज ही के दिन सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की पिक्चर ली गई थी।
- 1952 में 7 अक्टूबर के दिन ही चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बनी थी।
- 1950 में आज ही के दिन मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की थी।
- 1949 में 7 अक्टूबर के दिन ही पूर्वी जर्मनी, डेमोक्रेटिक सरकार के अस्तित्व में आने के साथ एक अलग देश बना था।
- 1942 में आज ही के दिन अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की था।
- 1919 में 7 अक्टूबर के दिन ही गांधी जी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित की थी।
- 1868 - अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला। इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी।
- 1840 - विलेम द्वितीय नीदरलैंड का राजा बना।
- 1737 - बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत।
- 1586 - मुग़ल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया।
7 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
- 1979 - युक्ता मुखी, भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड।
- 1978 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान का जन्म हुआ था।
- 1977 - वाजिद ख़ान - प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी 'साजिद-वाजिद' में से एक थे।
- 1952 में 7 अक्टूबर को ही रूसी राजनीतिज्ञ व्लादिमीर पुतिन का जन्म हुआ था।
- 1949 - इंद्रजीत लांबा - भारतीय घुड़सवार खिलाड़ी रहे हैं।
- 1943 - अरुण भादुड़ी - प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक थे।
- 1924 में आज ही के दिन प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक विजयदेव नारायण साही का जन्म हुआ था।
- 1922 में 7 अक्टूबर के दिन ही प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का जन्म हुआ था।
- 1914 में आज ही के दिन प्रसिद्ध गायिका बेगम अख़्तर का जन्म हुआ था।
- 1907 - दुर्गा भाभी - भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी थीं।
- 1891 - नरहरि पारिख - स्वतंत्रता सेनानी तथा महात्मा गाँधी के निकट सहयोगी।
7 अक्टूबर को हुए निधन
- 2022 - अरुण बाली - प्रसिद्ध टेलीविजन और फिल्म अभिनेता थे।
- 2020 - अश्वनी कुमार - केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक थे।
- 1971 में आज ही के दिन केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता और समाज सुधारक के. केलप्पन का निधन हुआ था।
- 1961 में 7 अक्टूबर के दिन प्रसिद्ध क्रांतिकारी व्यक्ति केदारेश्वर सेन गुप्ता का निधन हुआ था।
- 1708 - गुरु गोविंद सिंह - सिक्खों के गुरु
7 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- वन्यजीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर)
Current Affairs
Jobs
Bihar (BSSC) Laboratory Assistant Recruitment 2025 (143 Vacancies)
Last Date : 14 June, 2025
Union Bank Of India (UBI) Assistant Manager Credit and IT Recruitment 2025 (500 Vacancies)
Last Date : 20 May, 2025
Army Technical Graduate Course TGC 142 January 2026 Batch Recruitment 2025 (30 Vacancies)
Last Date : 29 May, 2025
Bihar Police (BPSSC) Range Officer of Forest Recruitment 2025 (24 Vacancies)
Last Date : 01 June, 2025
KGMU Lucknow Nursing Officer Recruitment 2025 (733 Vacancies)
Last Date : 25 May, 2025