ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 4 सितंबर वर्ष का 247 वाँ (लीप वर्ष में यह 248 वाँ) दिन है। साल में अभी और 118 दिन शेष हैं।
4 सितंबर का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1997 में 4 सितंबर को ही आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार और सामाजिक विचारक धर्मवीर भारती का निधन हुआ था। 1941 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ सुशील कुमार शिंदे का जन्म हुआ था। 1895 में 4 सितंबर को ही हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का जन्म हुआ था।
4 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2012 में आज ही के दिन पैरालंपिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजे गौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया था।
- 2009 -
- गुजरात उच्च न्यायालय ने असवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया।
- कोयला कम्पनी SCCL (एस. सी. सी. एल.) को मिनी रत्न कम्पनी के सम्मान स्वायत्ता दी गयी।
- 2008 में आज ही के दिन केंद्रीय कैबिनेट ने 7 राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के संबंध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
- 2008 - मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (UPCOCA - यू.पी.कोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया।
- केन्द्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
- 2007 में आज ही के दिन ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफसंजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया था।
- 2006 - ऑस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली 'स्टिंगरे' के काटने से निधन।
- 2005 - लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।
- 2004 में 4 सितंबर को ही ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन आफ द ईयर’ सम्मान मिला था।
- 2001
- आज ही के दिन अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी थी।
- 4 सितंबर को ही श्रीलंका ने मुशर्रफ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया था।
- 2000 -
- 4 सितंबर को ही सिडनी में 27वें ओलंपिक खेलों का शुभारंभ हुआ था।
- श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।
- 1999 - ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
- 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी।
- डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
- लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पी.एच.डी करने के दौरान इसे विकसित किया था।
- 1985 - 73 सालों के बाद समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे।
- 1969 - उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान।
- 1967 - 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में आया महाराष्ट्र का काेयना बांध, 200 से ज्यादा लोगाें की मौत।
- 1946 - भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
- 1944 में आज ही के दिन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया था।
- 1888 में 4 सितंबर को ही महात्मा गांधी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरू की थी।
- 1781 में आज ही के दिन स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गई थी।
- 1665 - मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जयसिंह संधि पर हस्ताक्षर हुए।
4 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1982 - गौरव गोगोई - भारतीय राज्य असम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं।
- 1971 - लांस क्लूजनर - दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर।
- 1962 - किरण मोरे - भारतीय क्रिकेटर हैं।
- 1952 में 4 सितंबर को ही भारतीय अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म हुआ था।
- 1941 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ सुशील कुमार शिंदे का जन्म हुआ था।
- 1924 - के. वी. रघुनाथ रेड्डी - भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
- 1909 - ब्रज कुमार नेहरू - प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बृजलाल और रामेश्वरी नेहरू के पुत्र थे।
- 1906 - नंददुलारे वाजपेयी - हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।
- 1904 - प्रेमेन्द्र मित्र - बंगाली कवि, लेखक तथा फ़िल्म निर्देशक थे।
- 1895 में 4 सितंबर को ही हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का जन्म हुआ था।
- 1894 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और अनुसंधानकर्ता ज्ञानचंद्र घोष का जन्म हुआ था।
- 1880 - भूपेंद्रनाथ दत्त - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे।
- 1825 में 4 सितंबर को ही प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म हुआ था।
4 सितंबर को हुए निधन
- 2015 - विल्फ़्रेड डिसूजा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 2006 - सत्येन्द्र नारायण सिंह - भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 1997 में 4 सितंबर को ही आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार और सामाजिक विचारक धर्मवीर भारती का निधन हुआ था।
- 1984 - भोला पासवान शास्त्री - भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के आठवें मुख्यमंत्री थे। वह तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे।
- 1975 - बलदेव प्रसाद मिश्र - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, न्यायविद तथा लोकसेवक थे।
- 1912 में आज ही के दिन भारतेंदु कालीन प्रमुख साहित्यकारों में से एक मोहनलाल विष्णु पंड्या का निधन हुआ था।
4 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)
Current Affairs
Jobs
Bihar (BSSC) Laboratory Assistant Recruitment 2025 (143 Vacancies)
Last Date : 14 June, 2025
Union Bank Of India (UBI) Assistant Manager Credit and IT Recruitment 2025 (500 Vacancies)
Last Date : 20 May, 2025
Army Technical Graduate Course TGC 142 January 2026 Batch Recruitment 2025 (30 Vacancies)
Last Date : 29 May, 2025
Bihar Police (BPSSC) Range Officer of Forest Recruitment 2025 (24 Vacancies)
Last Date : 01 June, 2025
KGMU Lucknow Nursing Officer Recruitment 2025 (733 Vacancies)
Last Date : 25 May, 2025