13 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इतिहास में 13 अप्रैल का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। 1919 में 13 अप्रैल को जलियांवाला बाग में एक शांतिपूर्ण सभा के लिए जमा हुए भारतीयों पर अंग्रेजों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। खालसा पंथ की नींव 13 अप्रैल के दिन ही रखी गई थी। 13 अप्रैल 1699 को 10वें गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।
13 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2018 - 65वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स की घोषणा हुई थी। मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार व एक्टर विनोद खन्ना को दादासाहेब फाल्के अवार्ड दिया गया था।
- 2013 - पाकिस्तान के पेशावर में बस में धमाके से आठ लोगों की मौत हो गई थी।
- 2010 -
- दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया। रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
- गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने कंप्यूटर पर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए इससे जुड़ी सभी समस्याओं का हल एक जगह उपलब्ध करवा दिया है। भारत के गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने केंद्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए गए 'हिन्दी शब्द संसाधन' के इंटरनेट और पुस्तक दोनो संस्करण का लोकार्पण किया।
- 2008 -
- उत्तर प्रदेश के नगर निगम के 18 हज़ार कर्मचारियों के लिए 50% मंहगाई भत्ते को वेतन में विलय करने को फ़ैसला किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार किया।
- चीन के लिपोनिंग प्रान्त के हुलुदाओ शहर में एक कोयले की खान में हुए विस्फोट में 14 खदान कर्मियों की मौत।
- 2007 - भारत-रूस कूटनीतिक सम्बन्ध के 60 वर्ष पूरे हुए।
- 2005 - भारत के विश्वनाथन आनन्द चौथी बार विश्व शतरंज चैंपियन बने थे।
- 2004 - वेस्टइंडीज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी।
- 2003 - एल.टी.टी.ई. ने टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया।
- 2002 - समाजवादी नेता ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति बने थे।
- 2001 - विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख़ सख्त।
- 2000 - आज ही के दिन लारा दत्ता मिस यूनिवर्स चुनी गई थीं।
- 1997 - टाइगर वुड्स ने 21 साल की ऐज में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीती थी।
- 1994 - नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न, विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा 'चाइल्ड राइट वर्ल्डसाइट' संगठन का गठन।
- 1984 - आज के ही दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रन से हराकर पहली बार एशिया कप जीता था।
- 1919 -
- जालियाँवाला बाग़ हत्याकांड। अँग्रेज़ और गोरखा सैनिकों द्वारा निहत्थी भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में चार सौ लोग मारे गए।
- पेरिस में शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन;
- बेनिटो मुसोलिनी द्वारा इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना।
- 1849 - हंगरी को गणराज्य बनाया गया था।
- 1796 - अमेरिका में पहला हाथी भारत से ले जाया गया।
- नेपोलियन ने इटली की जंग में ऑस्ट्रिया को हराया था।
- 1772 - ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष वॉरेन हेस्टिंग्स बनाए गए थे।
- 1699 - आज के ही दिन सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।
13 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- 1975 - ऋतु करीधल - भारत की महिला वैज्ञानिक हैं।
- 1956 - सुनील अरोड़ा - भारत के 23वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं।
- सतीश कौशिक - मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कॉमेडियन और पटकथा लेखक थे।
- 1940 - नजमा हेपतुल्ला - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका।
- 1932 - के. पी. सक्सेना - भारतीय व्यंग्यकार व लेखक थे।
- 1925 - वर्मा मलिक - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार
- 1922 - आज ही के दिन तंजानिया के राष्ट्रपति रहे जूलियस नायरर का जन्म हुतआ था।
- 1898 - चन्दूलाल शाह - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक।
- 1895 - वी. आर. खानोलकर - भारतीय रोग विज्ञानी थे।
- 1890 में 13 अप्रैल के दिन ही भारत की पहली फिंल्म ‘श्रीपुंडलीक’ का निर्माता, फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म हुआ था।
- 1881 - हैरी ग्राहम हैग - भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे।
- 1813 - स्वाति तिरुनल - त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।
13 अप्रैल को हुए निधन
- 2021 - बलबीर सिंह जूनियर - भारतीय हॉकी टीम के भूतपूर्व खिलाड़ी थे।
- 1982 - बी. पी. मंडल - भारतीय राजनीतिक तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे।
- 1973 - बलराज साहनी - फ़िल्म अभिनेता।
- 1963 - बाबू गुलाबराय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार।
13 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- रेल सप्ताह
- जलियांवाला बाग़ हत्याकांड स्मृति दिवस
- खालसा पंथ स्थापना दिवस
Current Affairs
Jobs
Central Bank of India (CBI) Zonal Based Officers (ZBO) JMGS-1 (Mainstream) Recruitment 2025 (266 Posts)
Last Date : 09 February, 2025
State Council for Vocational Training, Uttar Pradesh (SCVT-UP), ITI Admission 2025
Last Date : 22 June, 2025
National Testing Agency (NTA), National Teacher Eligibility Test (NTET) 2025
Last Date : 23 July, 2025
SSC Combined Graduate Level (CGL) Recruitment 2025 (14582 Vacancies)
Last Date : 04 July, 2025