5 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1964 में 5 अप्रैल के दिन ही नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया था। यह दिन उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाने वाला दिन है जो भारत के व्यापार और वाणिज्य के बड़े हिस्से को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए कई महीने समुद्र में बिताते हैं।
भारतीय राष्ट्रीय समुद्री दिवस 5 अप्रैल को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 1919 में इसी दिन SS लॉयल्टी, पहला भारतीय ध्वज व्यापारी जहाज, मुंबई से लंदन के लिए रवाना हुआ था।
5 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2017 - आज ही के दिन लोकसभा में फुटवियर डिजाइन और विकास संस्थान विधेयक पारित हो गया था।
- 2010 -
- नक्सलियों द्वारा किए गए अब तक के सबसे भीषण हमले में छत्तीसगढ़, भारत के दंतेबाड़ा में सीआरपीएफ के 73 जवानों की मृत्यु हो गई।
- पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने विकलांगता पेंशन के दावों पर व्यवस्था देते हुए कहा कि सेना से जुड़े लोगों के अवकाश के दौरान यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसे ड्यूटी पर ही समझा जाए।
- 2008 -
- हिन्दी के प्रख्यात आलोचक डॉ. बच्चन सिंह का निधन। इंदौर के विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) की अनमोदन समिति ने एक अरब चार करोड़ रुपये के तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी।
- पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनी।
- इराक में हुए आत्मघाती हमले में 9 लोग मारे गए। अफ़ग़ानिस्तान में भारतीय सीरियलों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा।
- 2007 - आज ही के दिन ईरान ने 15 ब्रिटिश नौ सैनिकों को रिहा किया था।
- 2006 - 5 अप्रैल के दिन ही सिंगापुर में 45 भारतीय लोगों को आव्रजन अपराधों में पकड़ा गया था।
- 2003 - आज ही के दिन अमेरिकी संसद में पाकिस्तान की फाइनेंशियल हेल्प में कटौती करने का प्रस्ताव पेश किया था।
- 2002 - भारत, म्यांमार व थाइलैंड के बीच मोरे-कलावा-मांडले सड़क परियोजना पूरी करने हेतु सहमति।
- 2001 - जासूसी विमान प्रकरण में संयुक्त राज्य अमेरिका ने घुटने टेके, चीन के समक्ष खेद प्रकट, संयुक्त राष्ट्र संघ की टीम मिलोसेविच को गिरफ़्तार करने के लिए बेलग्रेड पहुँची।
- 1999 - इराक में वियाग्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा, मलेशिया में 'हेन्ड्रा' नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हज़ार सूअरों की सामूहिक हत्या किये जाने का कार्यक्रम प्रारम्भ।
- 1991 - 5 अप्रैल के दिन ही अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) का प्रक्षेपण किया गया था।
- 1975 - सऊदी अरब के राजा फ़ैजल की हत्या।
- 1955 - 5 अप्रैल के दिन ही विस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
- 1961 - आज ही के दिन भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली ‘इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी’ की स्थापना हुई थी।
- 1964 - 5 अप्रैल के दिन ही नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया था।
- 1979 - आज ही के दिन देश का पहला नौसेना संग्रहालय मुंबई में खुला था।
- 1930 - आज ही के दिन महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ नमक कानून तोडने के लिए दांडी पहुंचे थे।
5 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- 1992 - अतानु दास - भारतीय तीरंदाज हैं जिन्होंने अपने तीरंदाजी कॅरियर की शुरुआत साल 2008 में की थी।
- 1969 - रवीन्द्र प्रभात - अंतर्जाल पर सक्रिय लेखकों मे अग्रणी और चर्चित व्यक्ति।
- 1967 - आज ही के दिन भारत-अमेरिकी लेखक और वक्ता अनु गर्ग का जन्म हुआ था।
- 1939 - के. रहमान ख़ान - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
- 1938 - हुकुम सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री थे।
- 1933 - दिवाकर शर्मा - संस्कृत, हिंदी तथा राजस्थानी भाषाओं के विद्वान थे।
- 1923 - मो. उस्मान आरिफ़ - उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल तथा केन्द्रीय निर्माण एवं आवास मंत्रालय में उपमंत्री थे।
- 1922 - 5 अप्रैल के दिन ही अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री गैल स्टोर्म का जन्म हुआ था।
- 1922 - आज ही के दिन ब्रिटिश फुटबॉल खिलाड़ी टॉम फ़िनी का जन्म हुआ था।
- 1920 - 5 अप्रैल के दिन ही राजनेता रफीक जकरिया का जन्म हुआ था।
- 1908 - आज ही के दिन राजनेता बाबू जग जीवन राम का जन्म हुआ था।
- 1479 - गुरु अमरदास - सिक्खों के तीसरे गुरु, जो 73 वर्ष की उम्र में गुरु नियुक्त हुए थे।
5 अप्रैल को हुए निधन
- 2015 - आज ही के दिन अमेरिकी अभिनेत्री जूलिया विल्सन का निधन हुआ था।
- 2010 - 5 अप्रैल के दिन ही इंग्लैंड के गेंदबाज सर एलेक बेडसर का निधन हुआ था।
- 1993 - दिव्या भारती- अभिनेत्री
- 1989 - आज ही के दिन गुजराती भाषा के साहित्यकार पन्नालाल पटेल का निधन हुआ था।
- 1940 - 5 अप्रैल के दिन ही महात्मा गांधी के करीबी मित्र और समाज सुधारक सी एफ एन्ड्रयूज का निधन हुआ था।
- 1922 - आज ही के दिन समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का निधन हुआ था।
5 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- समता दिवस (जगजीवन राम का जन्म दिवस)
- राष्ट्रीय सामुदायिक दिवस
- नेशनल मेरीटाइम दिवस।
Current Affairs
Jobs
Central Bank of India (CBI) Zonal Based Officers (ZBO) JMGS-1 (Mainstream) Recruitment 2025 (266 Posts)
Last Date : 09 February, 2025
State Council for Vocational Training, Uttar Pradesh (SCVT-UP), ITI Admission 2025
Last Date : 22 June, 2025
National Testing Agency (NTA), National Teacher Eligibility Test (NTET) 2025
Last Date : 23 July, 2025
SSC Combined Graduate Level (CGL) Recruitment 2025 (14582 Vacancies)
Last Date : 04 July, 2025