12 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1975 में आज ही के दिन भारत ने खुद को चेचक मुक्त राष्ट्र घोषित किया था। 2009 में आज 12 फरवरी के दिन ही कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की थी।
12 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2013 - आज ही के दिन उत्तर कोरिया ने तीसरा न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
- 2010 - हरिद्वार महाकुंभ में सात अखाड़ों के क़रीब पचास हज़ार सन्न्यासियों और विभिन्न अखाड़ों के लगभग चार हज़ार नागा अवधूतों सहित लगभग 55 लाख श्रद्धालुओं ने पहले शाही स्नान पर गंगा में डुबकी लगाई।
- 2009 - भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।
- 2008 -
- उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुचर्चित उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधोयक (यूपीकोका) को दोबारा ध्वनिमत से पारित किया।
- अमेरिका में हाइड एक्ट के सह लेखक टॉम लेंटास का निधन। अंतरिक्ष केन्द्र पर पहला यूरोपीय लैब स्थापित किया गया। पूर्वी तिमोर में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री पर हमले के बाद प्रधानमंत्री जाना जुस्माओ ने आपातकाल की घोषणा की।
- 2007 - बगलिहार पर विश्व बैंक ने अंतिम रिपोर्ट सौंपी।
- 2006 - एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार दुनिया से सबसे ज़्यादा बदतर हालात नेपाल में।
- 2002 - ईरान के एक विमान के ख़ुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 119 लोगों की मौत हुई।
- 2000 - पंडित रविशंकर फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कॉमनडियर डीला लीजंड डि आनर' से सम्मानित, पाकिस्तान राष्ट्रमंडल संसदीय संघ से निलम्बित।
- 1999 - बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू।
- 1998 - अमेरिकी कंपनी राइसटेक को बासमती चावल का पेटेंट सं.रा. अमेरिका द्वारा प्रदत्त।
- 1996 - फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फ़िलिस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
- 1994 - 12 फरवरी के दिन ही एडवर्क मुंक की प्रख्यात पेटिंग ”द स्क्रीम” नेशनल गैलरी ऑफ नॉर्वे से चोरी हो गई थी।
- 1988 -
- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सात लाख लोगों की हत्या के सिलसिले में 86 वर्षीय एड्रिया आर्टुकोविक को मुकदमा चलाने के लिए अमेरिका से यूगोस्लाविया भेजा गया।
- पश्चिमी तट पर बसे नेबलुस शहर में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों द्वारा गोली चलाने से दो व्यक्ति मारे गए और अन्य अनेक घायल हो गए।
- 1979 - ईरान के प्रधानमंत्री बख्तियार ने सेना का समर्थन खोने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।
- 1975 - आज ही के दिन भारत ने खुद को चेचक मुक्त राष्ट्र घोषित किया था।
- 1974 - मास्को में नोबेल पुरस्कार विजेता सोवियत संघ के अलेक्जेंडर सोल्जेनित्शिन को गिरफ़्तार किया गया।
- 1953 - सूडान के बारे में ब्रिटेन और मिस्र के बीच समझौता हुआ।
- सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।
- 1938 - आज ही के दिन जर्मनी की सेना ने ऑस्ट्रिया में प्रवेश किया था।
- 1934 - फ़्रांस में श्रमिक आम हड़ताल पर।
- 1928 - 12 फरवरी के दिन ही गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की थी।
- 1925 - आज ही के दिन कम्युनिस्ट पार्टी पर उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश इस्टोनिया ने प्रतिबंध लगाया था।
- 1922 - 12 फरवरी के दिन ही महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन वापस लेने की घोषणा की थी।
- 1912 - चीन में मंचु वंश ने गद्दी छोड़ दी।
- 1899 - जर्मनी ने स्पेन से मेरिनास कैरोलिन और पिल्यू द्वीप ख़रीदे।
- 1885 - आज ही के दिन जर्मन ईस्ट अफ्रीका कंपनी का गठन हुआ था।
- 1818 - 12 फरवरी के दिन ही दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली थी।
- 1809 - ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म।
- 1762 - आज ही के दिन कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर ब्रिटेन की नौसेना ने कब्जा किया था।
- 1736 - नादिरशाह फ़्रांस का शासक बना।
- 1689 - 12 फरवरी के दिन ही विलियम और मेरी इंग्लैंड के राजा तथा रानी घोषित किए गए थे।
- 1610 - फ़्रांस नरेश हेनरी चतुर्थ ने जर्मन प्रोटेस्टेंट यूनियन के साथ समझौता किया।
- 1577 - नीदरलैंड के नये गवर्नर आस्ट्रिया के डान जान ने गृहयुद्ध समाप्त करने का आदेश जारी किया।
- 1544 - इंग्लैंड में राजद्रोह के आरोप में जेन जेन ग्रे को मौत की सज़ा दी गई।
- 1502 - वास्को द गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए अपने जहाज़ में लिस्बन से रवाना हुआ।
- 1266 - दिल्ली के सुल्तान नसीरुद्दीन शाह का निधन।
12 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1994 - मोहम्मद हुसामुद्दीन - भारतीय मुक्केबाज़ हैं।
- 1972 - आज ही के दिन भारतीय-अमरीकी अभिनेता अजय नायडू का जन्म हुआ था।
- 1967 - 12 फरवरी के दिन ही भारतीय संगीतकार चित्रवीणा एन रविकिरण का जन्म हुआ था।
- 1950 - एम. बदरुद्दीन अजमल - भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो असम से हैं।
- 1939 - अजीत सिंह (राजनीतिज्ञ) - भारतीय राजनीतिज्ञ और राजनीति के प्रमुख राष्ट्रीय नेता थे।
- 1928 - ललित मोहन शर्मा - भारत के भूतपूर्व 24वें मुख्य न्यायाधीश थे।
- 1924 - जी. लक्ष्मणन - भारतीय राजनीतिक दल 'द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम' के राजनीतिज्ञ थे।
- धीरेन्द्र ब्रह्मचारी - भारतीय योगाचार्य थे। उनका बचपन का नाम ‘धीरचन्द्र चौधरी’ था।
- 1920 - आज ही के दिन हिंदी फिल्मों के नायक प्राण का जन्म हुआ था।
- 1919 - सुभाष मुखोपाध्याय - भारत के बांग्ला कवि और साहित्यकारों में से एक थे।
- 1882 - 12 फरवरी के दिन ही मशहूर बंगाली कवि सत्येन्द्रनाथ दत्त का जन्म हुआ था।
- 1871 - आज ही के दिन एक ईसाई मिशनरी एवं भारत में सामाज सुधारक चार्ल्स फ्रीर एंड्रयूज का जन्म हुआ था।
- 1824 - 12 फरवरी के दिन ही आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी संन्यासी दयानंद सरस्वती का जन्म हुआ था।
- 1809 - आज ही के दिन मशहूर भू-विज्ञानी चार्ल्स डार्विन का जन्म हुआ था।
- 1742 - नाना फड़नवीस - मराठा राजनेता थे, जो पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा की सेवा में नियुक्त थे।
12 फ़रवरी को हुए निधन
- 2022 - राहुल बजाज - भारत के सबसे सफल उद्योगपतियों में से एक थे।
- 2010 - गोपी कुमार पोदिला - प्रसिद्ध विद्वान और भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक थे।
- 1998 - आज ही के दिन हिंदी फिल्म हास्य अभिनेता ओम प्रकाश का मुंबई में निधन हो गया था।
- 1955 - 12 फरवरी के दिन ही संयुक्त राज्य अमेरिका के अभिनेता टॉम मूर का निधन हो गया था।
- 1919 - सूफ़ी अम्बा प्रसाद - प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता।
- नवाब सैयद मोहम्मद बहादुर - भारतीय राजनीतिज्ञ, जिन्होंने 1913 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची सम्मेलन में अध्यक्षता की थी।
- 1902 - लॉर्ड डफ़रिन - लॉर्ड रिपन के बाद भारत का वायसराय बनकर आया था।
- 1794 - महादजी शिन्दे -रणोजी सिंधिया का अवैध पुत्र और उत्तराधिकारी था।
- 1713 - जहाँदारशाह - बहादुरशाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक था।
12 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- गुलाब दिवस
- राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस
- सर्वोदय दिवस
Current Affairs
Jobs
State Council for Vocational Training, Uttar Pradesh (SCVT-UP), ITI Admission 2025
Last Date : 22 June, 2025
SSC Combined Graduate Level (CGL) Recruitment 2025 (14582 Vacancies)
Last Date : 04 July, 2025
Bihar Public Service Commission (BPSC) 71th Combined Competitive Examination (CCE) Recruitment 2025 (1298 Vacancies)
Last Date : 30 July, 2025
WCDC Bihar Various Post Recruitment 2025 (77 Vacancies)
Last Date : 18 July, 2025
UPSC National Defence Academy (NDA) Il Online Form 2025 (406 Vacancies)
Last Date : 20 June, 2025