30 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1948 में आज ही के दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने हत्या की थी। 1949 में 30 जनवरी के दिन ही रात्रि एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई थी।
30 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2013 - आज ही के दिन दक्षिण कोरिया ने अपना पहला कैरियर रॉकेट नारो-1 प्रक्षेपित किया था।
- 2010 - विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर, नंबर एक महिला खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने बेल्जियम की जस्टिन हेनिन को हराकर तथा लिएंडर पेस और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में क्रमशः पुरुष एकल, महिला एकल और मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता।
- 2009 - 30 जनवरी के दिन ही कोका कोला कंपनी ने कोका काला क्लासिक का नाम बदलकर कोका कोला करने का ऐलान किया था।
- आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुकाबले में सानिया मिर्ज़ा व महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुंची थी।
- 2008 -चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सज़ा सुनाई।
- फीजी में आये उच्च उष्ण कटिबन्धीय तूफान ने भारी तबाही मचायी।
- 2007 में 30 जनवरी के दिन ही टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा था।
- 2006 - इस्रायल ने फ़िलिस्तीन में हमास की जीत के कारण वित्तीय सहायता की योजना पर रोक लगाई।
- 2005 -
- वियतनाम में बर्ड फ़्लू से 12 लोग मरे।
- इराक में सम्पन्न चुनाव में 72 प्रतिशत मतदान। रूस के मरात साफिन ने आस्ट्रेलियाई ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता।
- 2003 - एरियल शेरोन ने अराफ़ात का शांति वार्ता प्रस्ताव को ठुकराया।
- 2001 - गुजरात में आये भूकम्प के बाद महामारी की आशंका को रोकने के लिए पुनर्वास के और उपाय। भूकम्प में मरने वालों की संख्या 30 हज़ार तक पहुँची।
- 1997 - सैंतालिस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियाँ संगम में विसर्जित।
- 1991 - इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया। इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।
- 1989 - आज ही के दिन अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद कर दिया था।
- 1988 - कंबोडिया में 'नरोत्तम सिंहानुक' ने इस्तीफ़ा दिया।
- 1979 - रोडेशिया में नया संविधान बना, जिसमें अश्वेतों को सत्ता में भागीदारी का अधिकार मिला।
- 1974 - इंडियन एयरलाइंस के 'फोकर फ़्रेंडशिप विमान' का अपहरण हुआ।
- 1972 - 30 जनवरी के दिन ही पाकिस्तान ने ‘राष्ट्रमंडल’ से अपना नाम वापस लिया था।
- 1971 - आज ही के दिन इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण हुआ था।
- 1964 - 30 जनवरी के दिन ही दक्षिण वियतनाम में सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा किया था।
- 1957 - राष्ट्र संघ ने दक्षिण अफ़्रीका को अपनी नस्ल भेदी नीति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा।
- 1949 में आज ही के दिन रात्रि एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई थी।
- 1948 - 30 जनवरी के दिन ही नाथूराम गोडसे ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी।
- 1943 - स्टालिन ग्राफ़ के पास सोवियत फ़ौजों से जर्मन सेना हारी।
- 1933 - आज ही के दिन एडॉल्फ़ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान संभाली थी।
- 1913 - 30 जनवरी के दिन ही ‘हाउस आफ लॉर्ड्स’ ने आइरिश होम रूल बिल को खारिज कर दिया था।
- 1911 - आज ही के दिन ‘कैनेडियन नेवल सर्विस’ का नाम बदलकर ‘रॉयल कैनेडियन नेवी’ किया गया था।
- 1902 - चीन और कोरिया की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन और जापान के बीच पहली 'आंग्ल-जापानी संधि' पर लंदन में हस्ताक्षर हुए।
- 1790 - 30 जनवरी के दिन ही लाइफबोट के तौर पर निर्मित पहली नाव का टायन नदी में परीक्षण हुआ था।
- 1788 - ब्रिटेन के राजकुमार' चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट' की रोम में मौत हो गयी।
- 1649 - इंग्लैंड के सम्राट 'चार्ल्स प्रथम' को फ़ांसी दी गई।
- 1648 - स्पेन और हॉलैंड के बीच शांति समझौता हुआ।
- 1641 - पुर्तग़ाल ने मलक्का की खाड़ी व मलाया डचों को सौंप दी।
- 1522 - ल्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध।
30 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1981 - आज ही के दिन ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी पीटर क्राउच का जन्म हुआ था।
- 1951 - प्रकाश जावड़ेकर - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
- 1938 - 30 जनवरी के दिन ही उज्बेकिस्तान के राजनेता इस्लाम करिमोव का जन्म हुआ था।
- 1929 - रमेश देव - भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे।
- 1927 - आज ही के दिन स्वीडिश सोशल डेमोक्रेटिक राजनेता ओलोफ पाल्मे का जन्म हुआ था।
- 1925 - कैलास सांखला - प्रसिद्ध भारतीय प्रकृतिवादी और संरक्षणवादी थे।
- 1913 - 30 जनवरी के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म हुआ था।
- 1910 - आज ही के दिन भारतीय राजनेता और हरित क्रांति के पिता चिदंबरम सुब्रमण्यम का जन्म हुआ था।
- 1890 - 30 जनवरी के दिन ही प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म हुआ था।
- 1882 - आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका के राजनेता फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ज का जन्म हुआ था।
30 जनवरी को हुए निधन
- 2016 - के. वी. कृष्ण राव - भूतपूर्व भारतीय थल सेना प्रमुख थे।
- 1968 - माखन लाल चतुर्वेदी - हिन्दी साहित्यकार
- 1960 - नाथूराम प्रेमी - प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक।
- जे.सी. कुमारप्पा - भारत के एक अर्थशास्त्री थे।
- 1948 - महात्मा गाँधी - भारत के राष्ट्रपिता
- 1530 - राणा संग्राम सिंह - मेवाड़।
30 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- बलिदान दिवस
- विश्व कुष्ठ रोग दिवस
- महात्मा गांधी स्मृति दिवस
- शहीद दिवस
- राष्ट्रीय सर्वोदय दिवस
- अंतरराष्ट्रीय सर्वोदय दिवस
- नशामुक्त संकल्प और शपथ दिवस।
Current Affairs
Jobs
CSBC Bihar Police Constable Driver Recruitment 2025 (4361 Vacancies)
Last Date : 20 August, 2025
Indian Bank Apprentices Recruitment 2025 (1500 Vacancies)
Last Date : 07 August, 2025
MPESB Primary School Teacher Selection Test PSTST 2025 (10150 Vacancies)
Last Date : 01 August, 2025
MHA IB Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) Grade II and Executive Recruitment 2025 (3717 Vacancies)
Last Date : 10 August, 2025
South Western Railway (SWR) Apprentices Recruitment 2025 (904 Vacancies)
Last Date : 13 August, 2025